'ममता दीदी शर्म करो शर्म करो, महिला CM होकर महिलाओं को चेताती हो, मेरा वादा है 5 मई के बाद कोई भी गुंडा...', हावड़ा में गरजे अमित शाह

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चल रहे दूसरे चरण के चुनावी शोर के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर TMC पर जोरदार हमला किया है। हावड़ा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा '4 तारीख को दीदी को विदा करने का समय आ गया है।'

Follow : Google News Icon  
Amit Shah In West Bengal Election
Bengal Election 2026: बंगाल में अमित शाह का हुंकार | Image: social media

West Bengal Election 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में चल रहे दूसरे चरण के चुनावी शोर के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर तीखा हमला किया है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के श्यामपुर में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा 'श्यामपुर वालों का प्यार बताता है कि 4 तारीख को दीदी को विदा करने का समय आ गया है। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया। इसके अलावा, ग्रेजुएशन करने वाले लड़कियों के लिए धन राशि की भी बात की।

क्या बोले अमित शाह?

गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा 'श्यामपुर वालों का प्यार बताता है कि 4 तारीख को दीदी (ममता बनर्जी) को बिदा करने का समय आ गया है।' आगे उन्होंने कहा 'ममता बनर्जी का समय 4 तारीख को पूरा होगा और महिलाओं का समय 5 तारीख से शुरू होगा।' आगे उन्होंने कहा ' ममता बनर्जी गुंडों को डराने की जगह हमारी बहनों को डराती हैं।'

महिला सुरक्षा पर ममता बनर्जी को घेरा

गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए महिला सुरक्षा को लेकर भी घेरने की कोशीश की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा ‘माता-बहनों से कहना चाहूँगा कि 4 तारीख को बंगाल में सरकार बना दीजिए, हम जीतेंगे तो महिलाओं के खातों में हर महीने 3000 रुपए दिए जाएंगे। और तीन हजार रुपये से भी बड़ी बात ममता (TMC) के राज में पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ममता दीदी कहती हैं कि 7 बजे के बाद माताएं और बहनें घरों के बाहर न निकले।’ 

ममता दीदी का समय 4 तारीख को पूरा

गृह मंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करते हुए कहा 'मैं आज कहकर रखता हूँ, सभी माताओं-बहनों को ममता का समय पूरा होता है 4 तारीख को और 5 तारीख को आपका टाइम चालू होता है। आपको डरने की जरूरत नहीं है। कोई गुंडा आपको परेशान नहीं कर सकता है।' आगे उन्होंने यह भी कहा कि 'अगर कोई बच्ची ग्रेजुएशन करती है, तो उसके खाते में 50 हजार रुपया डाला जाएगा।

Advertisement

बंगाल में दूसरे चरण का मतदान कब?

पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव दो चरणों में होने वाला है। पहले चरण में 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हो चुका है। वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होना है। नतीजा 4 मई को आएगा।

ये भी पढ़ें: 'शीशमहल बनने की वजह से दिल्ली चुनाव में हार हुई, AAP अब भ्रष्ट हाथों में चली गई है इसलिए...', राघव चड्ढा ने BJP ज्वाइन करते ही किया धमाका
 

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड