Assembly Elections 2026: '99 हारें और सिलसिला जारी...', बंगाल समेत 4 राज्यों में कांग्रेस का बुरा हाल, BJP ने राहुल गांधी पर यूं कसा तंज

Assembly Election Result 2026: केरल को छोड़कर बाकी चार राज्यों में कांग्रेस की हालत खराब है। पार्टी के इस प्रदर्शन पर बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

Follow :  
×

Share


BJP का राहुल गांधी पर तंज | Image: ANI

Election Result 2026: पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में आज (3 मई) विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। परिणामों में इस बार बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। जहां बंगाल से TMC की 'विदाई' होती और पहली बार बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। तो तमिलनाडु में एमके स्टालिन और केरल में पिनराई विजयन की कुर्सी खिसकती नजर आ रही है।

चुनाव की जारी मतगणना के बीच BJP ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है। इसमें दावा किया गया कि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने 99 हारों का रिकॉर्ड बना दिया और सेंचुरी के करीब है।

‘चुनाव खेल होता तो राहुल गांधी का रिकॉर्ड’

पोस्ट में BJP ने लिखा, "अगर चुनाव एक खेल होता, तो राहुल गांधी का रिकॉर्ड ऐसा होता जिसे कोई छू भी नहीं पाता। 99 हारें और यह सिलसिला अभी भी जारी है... यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह तो एक लगातार चलने वाली लकीर बन चुकी है। अलग-अलग राज्यों में, अलग-अलग सालों में, अलग-अलग मुद्दों पर- नतीजा शायद ही कभी बदलता है।"

पोस्ट में राहुल पर निशाना साधते हुए कहा गया कि चुनाव प्रचार जोर-शोर से शुरू होते हैं, नारे नए सिरे से गढ़े जाते हैं, पार्टी की छवि बदलने की कोशिशें होती हैं और फिर खत्म हो जाती हैं, लेकिन नतीजा? हमेशा वही का वही। शतक के और करीब पहुंचते हुए। बहुत बढ़िया, RAGA।"

केरल में कमाल, बाकी राज्यों में कांग्रेस का बुरा हाल

पांच में से चार राज्यों में कांग्रेस का बुरा हाल है। केवल केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने रुझानों में बहुमत के आंकड़ों को पार कर लिया है। बंगाल में अब तक कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया है। 

बात असम की करें तो यहां पार्टी बीजेपी से बुरी तरह पिछड़ रही है। राज्य में बीजेपी 80 सीटों पर आगे है, तो कांग्रेस ने केवल 24 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए है। तमिलनाडु में DMK गठबंधन हारता दिख रहा है। पुडुचेरी में भी ऐसा ही हाल है, जहां एनडीए गठबंधन की फिर से सरकार बनती नजर आ रही है। 

यह भी पढ़ें: 'हिंदू में एकजुटता दिखी, मुस्लिम वोट बंटे', रुझानों से गदगद शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा, 100 से ज्यादा सीटों पर BJP आगे
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 4 May 2026 at 12:04 IST