West Bengal Election 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP के उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी, इन कैंडिडेट्स को लिस्ट में मिली जगह
West Bengal Election 2026: 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए BJP द्वारा नामित उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी गई है। इसके अलावा 3 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम में संशोधन किया गया है।
West Bengal Election: 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा नामित उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में 5 कैंडिडेट्स को जगह मिली है। इसके अलावा 3 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम में संशोधन किया गया है।
पांचवीं सूची में पांच कैंडिडेट्स
पार्टी की पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पांचवीं सूची में जिन लोगों को मौका मिला है, उनमें कृष्णानगर उत्तर से तारकनाथ चटर्जी, कल्याणी (SC)से अनुपम विश्वास, दम दम उत्तर से सौरभ सिकदर, मध्यमग्राम से अनिंद्य राजू बनर्जी और उलबेरिया पूर्व से रुद्रप्रसाद बनर्जी का नाम शामिल है।
किन सीटों पर बदले गए उम्मीदवार
पार्टी ने तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर पहले घोषित उम्मीदवारों को बदलकर नए नामों की घोषणा की है। इसमें बसीरहाट उत्तर से कौशिक सिद्धार्थ, बिष्णुपुर (SC)से अभिजीत सरदार और बेहाला पूर्व से शंकर सिकदार को नया उम्मीदवार बनाया गया है। नई सूची पर पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने मुहर लगाई है।
भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों के टिकट काटना या उनमें बदलाव करना यह दिखा रहा है कि पार्टी ग्राउंड रियलिटी को लेकर बेहद गंभीर है और कैंडिडेट्स को लेकर कोई कोताही नहीं बरतना चाहती।
292 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित
बता दें, इस पांचवी और अंतिम लिस्ट के साथ भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने पहली लिस्ट में 144, दूसरी लिस्ट में 111, तीसरी लिस्ट में 19 और चौथी लिस्ट में 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। अब पांचवी लिस्ट में 5 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं, जिसकी घोषणा आज शनिवार को कर दी गई है।
चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 4 April 2026 at 21:58 IST