Mamata Banerjee: TMC में खेला होबे... ममता की बैठक में 80 में से 11 विधायक रहे नदारद, सत्ता से बेदखल होते ही शुरू हो गई बगावत?
ममता बनर्जी ने अपने आवास पर चुनावी नतीजों पर मंथन के लिए TMC विधायकों की बैठक बुलाई थी।, इस बैठक में TMC के 80 में से 11 विधायक नदारद रहे। अब सवाल उठ रहे हैं कि सत्ता से बेदखल होते ही बगावत तो नहीं शुरू हो गई ?
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में मिली हार पर मंथन के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कालीघाट स्थित आवास पर विधायकों की अहम बैठक बुलाई। बैठक में चुनाव परिणामों की समीक्षा, संगठन की स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। मगर बैठक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में TMC के 80 में से 11 विधायक नदारद रहे।
ममता बनर्जी ने अपने आवास पर चुनावी नतीजों पर मंथन के लिए TMC विधायकों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में 69 विधायक पहुंचे। बैठक में ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन और कल्याण बनर्जी समेत कई TMC के बड़े और दिग्गज नेता शामिल हुए। मगर TMC की बैठक से 11 विधायक गायब रहे। अब इन विधायकों के बैठक में शामिल ना होने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
हार पर मंथन के लिए ममता की बैठक
TMC नेता कुणाल घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर हुई बैठक को लेकर कहा कि चुनाव आयोग ने जिस तरह मतगणना कराया उस पर हम सवाल उठा रहे हैं। बैठक इन सारी बातों पर मंथन हुआ। 'पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन हो सकता है?' इस सवाल पर कुणाल घोष ने कहा, "विधानसभा की जो जिम्मेदारी है, उसमें किसके पास क्या जिम्मेदारी रहेगी उसे लेकर हमारे नेताओं ने ममता बनर्जी से अनुरोध किया कि उनका निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा।"
कुणाल घोष ने बताया बैठक में क्या हुआ?
बंगाल चुनाव में हार के बाद TMC में आंतरिक मंथन तेज हो गया है। ममता बनर्जी के आवास पर हुई बैठक में चुनाव परिणामों की समीक्षा के साथ संगठन की स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही विपक्ष में टीएमसी की क्या भूमिका होगी, इस पर भी चर्चा हुई। TMC नेता कुणाल घोष ने बताया कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा, बैठक में इस पर चर्चा हुई।
11 विधायकों के नदारद होने पर उठे कई सवाल
मगर इन सबके बीच ममता बनर्जी के आवास पर हुई इस अहम बैठक से 11 विधायकों नदारद रहने पर कई सवाल उठ रहा हैं।आखिरकर ये विधायक बैठक से अपनी दूरी क्यों रखे? सत्ता से बेदखल होते ही कहीं TMC में बगावत तो शुरू नहीं हो जाएगी? सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या ये विधायक आने वाले दिनों में TMC का साथ छोड़ सकते हैं? फिलहाल बैठक में शामिल नहीं होने वाले विधायकों का नाम सामने नहीं आया है और ना ही वजह। अब देखने होगा कि हार के बाद ममता बनर्जी कैसे अपने विधायको को एकजुट कर रख पाती है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 6 May 2026 at 18:59 IST