'तंत्र-मंत्र-षडयंत्र का उजागर जल्द होने वाला है, जब अंपायर ही बेइमान हो तो...', बंगाल चुनाव नतीजे के बाद तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया
RJD नेता तेजस्वी यादवा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे पर कहा, 'बंगाल में हमें उम्मीद नहीं थी इस प्रकार के नतीजे आएंगे। लेकिन बीजेपी ने तो पूरा सिस्टम और मशीनरी अपने हाथ में रखा है।'
- भारत
- 2 min read

भारतीय जनता पार्टी (BJP) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बंगाल में बीजेपी ने पहली बार सत्ता हासिल कर नया इतिहास रच दिया है। बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) महज 81 सीटों तक सिमट गई। इस भारी जीत के बाद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वहीं, विपक्ष इस जीत पर लगातार सवाल उठा रहा है। चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। अब RJD नेता तेजस्वी यादव की बंगाल चुनाव नतीजों पर पहली प्रतिक्रिया आई है।
RJD नेता तेजस्वी यादवा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे पर कहा, "बंगाल में हमें उम्मीद नहीं थी इस प्रकार के नतीजे आएंगे। लेकिन बीजेपी है तो पूरा सिस्टम और मशीनरी इनके हाथ में है। हमारी जो विचारधारा है कि हार, जीत ज्यादा मायने नहीं रखता है कई चुनाव होंगे और आते रहेंगे लेकिन हम अपने विचारधारा के लिए अपने नीति और सिद्धांत के लिए लड़ाई लड़ेंगे।
तंत्र-मंत्र और षड्यंत्र का जल्द उजागर होगा-तेजस्वी
तेजस्वी ने इस जीत को बीजेपी के तंत्र-मंत्र और षड्यंत्र का नतीजा बताते हुए कहा कि इसकी सच्चाई जल्द ही सबके सामने आएगी। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा, 'जब अंपायर ही बेईमान हो जाए तो निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद कैसे की जा सकती है? बीजेपी के पास पूरा सिस्टम और सरकारी मशीनरी है, जिसका पूरा फायदा उठाया गया है।'
बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज
बता दें कि ममता बनर्जी भले ही अपने हार को स्वीकार नहीं करते हुए इस्तीफा देने से इनकार कर दी हों, मगर पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद अब नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। शपथ ग्रहण की तारीख भी सामने आ गई है। 9 मई को बंगाल में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इसका ऐलान किया है। बीजेपी ने ये तारीख इसलिए चुनी है क्योंकि इसी दिन 9 मई को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है।