बंगाल के झाड़ग्राम सीट पर कौन आगे? जहां PM मोदी ने प्रचार के दौरान खरीदी थी 10 रुपये की झालमुड़ी, ममता बनर्जी ने बनाया था बड़ा मुद्दा

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की वोट गिनती तेजी से चल रही है। चुनाव आयोग के शुरुआती आधिकारिक आंकड़ों और रुझानों ने कई राज्यों में स्पष्ट तस्वीर पेश कर दी है।

Follow :  
×

Share


बंगाल के झाड़ग्राम सीट पर कौन आगे? जहां PM मोदी ने प्रचार के दौरान खरीदी थी 10 रुपये की झालमुड़ी, ममता बनर्जी ने बनाया था बड़ा मुद्दा | Image: Narendra Modi 'X'

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की वोट गिनती तेजी से चल रही है। चुनाव आयोग के शुरुआती आधिकारिक आंकड़ों और रुझानों ने कई राज्यों में स्पष्ट तस्वीर पेश कर दी है। पश्चिम बंगाल में BJP ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे राज्य में कमल के खिलने की उम्मीदें प्रबल हो गई हैं। आपको बता दें कि हाल ही में PM नरेंद्र मोदी के झाड़ग्राम दौरे पर झालमुड़ी चखने का वीडियो वायरल हुआ था। अब उस सीट पर BJP की जीत तय नजर आ रही है।

झाड़ग्राम विधानसभा सीट पर BJP उम्मीदवार लक्ष्मीकांत साहू ने जबरदस्त लीड हासिल कर ली है। वे 11,000 से अधिक वोटों से आगे हैं और उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। दूसरी ओर, TMC के मोंगल सारने बड़े मार्जिन से पीछे हैं, जिससे पार्टी को बड़ा धक्का लगा है। यह नतीजा बंगाल की राजनीति में BJP के उभार को और मजबूत करता दिख रहा है।

10 रुपए देकर पीएम मोदी ने खरीदा था झालमुड़ी

बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनावी सभाओं के बाद झारग्राम में पीएम मोदी अचानक एक झालमुड़ी की दुकान पर आकर रुके और वहां उन्होंने झालमुड़ी खाई। पीएम मोदी का ऐसे झालमुड़ी खाना उस वक्त काफी ट्रेंड में रहा था। सबसे खास था कि पीएम मोदी ने दुकानदार से कहा कि 10 रुपये भी देने हैं न, और उन्होंने झालमुरी के पैसे भी दिए।

हालांकि दुकानदार मना करता रहा लेकिन पीएम मोदी का वह मोमेंट कैमरों में कैद हो गया। तस्वीरों में साफ देखा गया कि जब पीएम झालमुरी खरीद रहे थे तो उन्हें समर्थकों ने घेर लिया और वहीं दुकानदार के चेहरे पर भी खुशी साफ देखी जा रही थी।

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी चल रहीं पीछे

एक बड़ा अपडेट यह है कि सीएम ममता बनर्जी खुद भवानीपुर सीट से पीछे चल रही हैं। वह 2021 में नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी के मुकाबले हार गई थीं और फिर उपचुनाव में भवानीपुर से उतरी थीं। ऐसे में यदि यहां भी उन्हें झटका लगा तो फिर बड़ा नुकसान होगा। शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें चैलेंज देते हुए भवानीपुर से भी चुनाव लड़ा है। अधिकारी को नंदीग्राम में भी 4000 वोटों से फिलहाल बढ़त हासिल है।

इसे भी पढ़ें- बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान करने वाले नेता हुमायूं कबीर ने TMC-BJP को दिया बड़ा झटका, नाओदा में रुझानों में सबसे आगे निकले
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 4 May 2026 at 12:58 IST