West Bengal: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बंगाल में 79 देसी बम मिलने से हड़कंप, NIA ने शुरू की मामले की जांच
Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में 79 देसी बम बरामद होने के मामले की जांच NIA ने अपने हाथ में ले ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
West Bengal news: पश्चिम बंगाल में चुनावी शोर थमने का नाम है। दूसरे चरण की वोटिंग से पहले आज (27 अप्रैल) को प्रचार का आखिरी दिन है। मतदान से पहले बंगाल में 79 देसी बम मिलने से हड़कंप मच गया है। बमों की बरामदगी के मामले में केंद्र ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को इसकी जांच सौंप दी है। एजेंसी ने मामले में जांच शुरू कर दी।
घर में छिपाकर रखे हुए थे बम
NIA के मुताबिक 25 अप्रैल को कोलकाता पुलिस ने 79 देसी बम और अन्य संदिग्ध सामग्री की बरामदगी की थी। ये बम कोलकाता के उत्तर काशीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भांगर में एक कब्रिस्तान के पास स्थित घर में ये छिपाकर रखे गए थे। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई और बम बरामद किए गए।
NIA ने शुरू की जांच
NIA ने मामले की जांच रविवार को अपने हाथ में लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर उठाया। गृह मंत्रालय ने घटना को गंभीर और इसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 के तहत “अनुसूचित अपराध” माना है। मंत्रालय ने कहा कि विस्फोटकों का अवैध भंडारण न सिर्फ सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि इसका उद्देश्य दहशत फैलाना भी हो सकता है।
इससे पहले चुनाव आयोग ने भी देसी बम की बरामदगी को लेकर कड़ा रुख अपनाया था। आयोग ने राज्य पुलिस को निर्देश दिए थे कि अवैध बम निर्माण और भंडारण में शामिल लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए।
29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इस दौरान मतदान के सभी रिकॉर्ड टूट गए। पहले चरण में 92.35% मतदाताओं ने वोट डाला। दूसरे और अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले इतनी बड़ी संख्या में बम बरामद के चलते सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 27 April 2026 at 13:02 IST