Video: 'शेर अकेला भी हो तो जंगल का राजा वही होता है', तमिलनाडु चुनाव में TVK के ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बीच विजय का पुराना वीडियो वायरल

एक्टर से राजनेता बने विजय थलापति की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) ने तमिलनाडु चुनावों में जबरदस्त शुरुआत की है।

Follow :  
×

Share


Thalapathy Vijay | Image: instagram

एक्टर से राजनेता बने विजय थलापति की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) ने तमिलनाडु चुनावों में जबरदस्त शुरुआत की है। कुल 235 सीटों में से 100 से ज्यादा सीटों पर उनकी पार्टी आगे चल रही है। इस शानदार प्रदर्शन के जश्न के बीच, सुपरस्टार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में विजय खुद को "जंगल का शेर" कहते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "जंगल में बहुत सारे सियार और दूसरे जानवर होते हैं, लेकिन शेर सिर्फ एक ही होता है।"

'शेर अकेला भी हो तो जंगल का राजा वही होता है'

इस पुराने वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "भले ही शेर अकेला हो, लेकिन जंगल का राजा वही होता है।" यह वीडियो अब काफी अहमियत रखता है।

यह वीडियो चुनावों से पहले हुई एक पुरानी रैली का है, जिसमें विजय अपने विरोधियों पर निशाना साध रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तब वायरल हो रहा है, जब यह दावा किया जा रहा है कि विजय बिना किसी गठबंधन के, अकेले ही तमिलनाडु में अपनी सरकार बनाएंगे।

क्या विजय बनेंगे तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री?

विजय के पिता ने कहा, "विजय ही तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे... इसमें कोई शक नहीं है। किसी भी गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह अकेले ही सरकार बनाएंगे।" विजय की पार्टी TVK के चुनावी रणनीतिकार जॉन अरोकियासामी ने भी दावा किया कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में अकेले ही सरकार बनाएगी।

वीडियो यहां देखें

ये भी पढ़ेंः 'सूरज डूबने के बाद आप ही जीतेंगे', चुनाव नतीजों पर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, BJP- चुनाव आयोग पर लगाए ये आरोप

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 4 May 2026 at 15:25 IST