'हर जगह NDA का कमल खिलता जा रहा, बंगाल में परिवर्तन निश्चित...', एग्जिट पोल्स नतीजों को लेकर बोले शहजाद पूनावाला
पश्चिम बंगाल चुनावों के मतदान खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल से भाजपा गदगद है। इस बीच शहजाद पूनावाला ने एग्जिट पोल्स के नतीजों को सही बताते हुए कहा कि हर जगह NDA का कमल खिलता जा रहा है।
Shehzad Poonawalla: पश्चिम बंगाल चुनावों में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया है। लगभग सभी एग्जिट पोल में बीजेपी को टीएमसी से ज्यादा सीटें देते हुए सरकार बनाते हुए दिखाया गया है। अब इस पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की प्रतिक्रिया सामने आई है।
शहजाद पूनावाला ने एग्जिट पोल्स के नतीजों को सही बताते हुए कहा कि हर जगह NDA का कमल खिलता जा रहा है।
इस बार चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए- पूनावाला
बीजेपी नेता ने कहा, '4 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे। लोकतंत्र की जीत हुई है। पश्चिम बंगाल में हर चुनाव में हिंसा देखी जाती थी। पहले कई लोग अपनी जान गंवा बैठते थे। इस बार जो चुनाव हुए हैं वे ज्यादातर शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं और घटनाएं न के बराबर हुई हैं। इसके लिए हमें चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों को धन्यवाद देना चाहिए।'
हर जगह NDA का कमल खिलता जा रहा- पूनावाला
उन्होंने आगे कहा, 'एग्जिट पोल्स सही दिशा दिखा रहे हैं कि हर जगह NDA का कमल खिलता जा रहा है। हमारी असम में तीसरी बार वापसी हो रही है। हम तमिलनाडु में AIADMK के साथ गठबंधन में सत्ता में वापस आने वाले हैं। हम पुडुचेरी में लौटने वाले हैं और बंगाल में परिवर्तन निश्चित है।'
4 मई को आएंगे चुनाव के नतीजे
बता दें कि असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हुए हैं। 9 अप्रैल को केरल, पुडुचेरी और असम में शुरू हुए मतदान, तमिलनाडु होते हुए 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में समाप्त हो गए। अब सभी की नजरें 4 मई पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इसी दिन सभी राज्यों के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 30 April 2026 at 11:11 IST