"खेड़ा को मैं पेड़ा बना दूंगा...", पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के असम CM हिमंता, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दे चेतावनी

पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर लगाए गए गंभीर आरोपों के जवाब में सीएम सरमा ने कांग्रेस को कड़ी चेतावनी दे डाली है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि वो पवन खेड़ा के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने जा रहे हैं।

Follow :  
×

Share


Himanta Biswa Sarma attack on pawan Khera | Image: ANI

असम में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। चुनाव के आखिरी क्षण में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगई ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर कई गंभीर लगाए हैं। अब उनके आरोपों पर पलटवार करते हुए सीएम हिमंता ने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा है।

पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर लगाए गए गंभीर आरोपों के जवाब में सीएम सरमा ने कांग्रेस को कड़ी चेतावनी दे डाली है। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि कुछ दिन इंतजार कीजिए, आने वाले समय में मैं कांग्रेस पर बड़ा एक्शन लेने जा रहा हूं और ये पवन खेड़ा को मैं पवन पेड़ा बना दूंगा।

खेड़ा को मैं पवन पेड़ा बना दूंगा- असम सीएम

हिमंता बिस्वा सरमा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'कांग्रेस के लोग फालतू हैं, उनके पास अकल नहीं है, राहुल गांधी भी पागल है और ये पवन खेड़ा उससे भी ज्यादा पागल है।' चुनाव तो चलेगा ही, मगर मैं एक और एक्शन लेने जा रहा हूं , जिसके बारे मैं बाद में बताऊंगा, ये पवन खेड़ा को मैं पवन पेड़ा बना दूंगा।

पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के असम CM

मीडिया से बातचीत में हिमंता बिस्वा सरमा ने दावे के साथ कहा कि रविवार को दिल्ली और गुवाहाटी में कांग्रेस नेताओं द्वारा आयोजित दो प्रेस कॉन्फ्रेंस की पूरी सामग्री एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने दावा किया कि दस्तावेजों में फर्जीवाडा किया गया है और इसमें AI फोटोशॉप का इस्तेमाल हुआ है।

कांग्रेस ने  रिंकी भुइयां पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि सीएम हिमंता की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास तीन विदेशी पासपोर्ट हैं,संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मिस्र (इजिप्ट) और एंटीगुआ और बारबुडा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रिंकी सरमा के दुबई में संपत्तियां हैं, अमेरिका के व्योमिंग राज्य में एक कंपनी से उनका संबंध है और चुनावी हलफनामों में इन विदेशी संपत्तियों का खुलासा नहीं किया गया है।

पवन खेड़ा के खिलाफ FIR

इन आरोपों के जवाब में रिंकी भुइयां सरमा ने पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मंगलवार को पुलिस उनसे पूछताछ के लिए दिल्ली आवास पर पहुंची थी,मगर वो आवास पर मौजूद नहीं थे। चुनाव से ठीक पहले ये मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, जिससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस से निकाले जाने के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने लॉन्च की नई पार्टी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 7 April 2026 at 13:14 IST