अपडेटेड 15 March 2026 at 11:35 IST
Assembly Elections 2026: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में कब होगी वोटिंग? आज हो सकता है ऐलान, जानिए EC ने कितने बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आज,15 मार्च को कर सकते हैं। बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है।
देश के पांच प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। आम जनता से लेकर सभी दलों को चुनाव की तारीखों का इंतजार है। इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) आज यानी 15 मार्च 2026 को शाम करीब 4 बजे पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आज,15 मार्च को कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के लिए चुनाव आयोग ने रविवार शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। ज्ञानेश कुमार की नेतृत्व में आयोग की टीम ने सभी पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा पूरा कर लिया है,ऐसे में अब तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
5 राज्यों में चुनाव तारीखों ऐलान संभव
भारत निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें चुनाव वाले राज्यों में चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार असम, केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी (केंद्र शासित प्रदेश) और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज कर सकते हैं।
कितने चरणों में होगा चुनाव
पश्चिम बंगाल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार 4 से 8 चरणों में मतदान कराने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, आयोग अंतिम निर्णय में बदलाव भी कर सकता है। पिछले चुनावों में बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग हुई थी, लेकिन इस बार संख्या कम करने पर भी विचार चल रहा है। अन्य राज्यों में ज्यादातर मामलों में एक चरण में चुनाव कराने की योजना है, जबकि असम में 1-2 चरण संभव माने जा रहे हैं। इन पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई-जून 2026 में समाप्त हो रहा है
- पश्चिम बंगाल: 7 मई 2026
- तमिलनाडु: 10 मई 2026
- असम: 20 मई 2026
- केरल: 23 मई 2026
- पुदुचेरी: 15 जून 2026
चुनाव आयोग ने सभी राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, धनबल और बूथ कैप्चरिंग जैसी चुनौतियों पर फोकस किया है। तारीखों की घोषणा के साथ ही इन प्रदेशों में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) भी लागू हो जाएगी। आयोग का लक्ष्य सभी प्रदेशों में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 10:44 IST