BREAKING: जम्मू में सेना को मिली बड़ी सफलता, उरी में घुसपैठ की कोशिश में मारा गया पाकिस्तानी आतंकी; AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pakistan terrorist killed in Uri sector
उरी में घुसपैठ की कोशिश में मारा गया पाकिस्तानी आतंकी | Image: ANI

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया। बुखार इलाके मे घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी के संपर्क में आने पर मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें वह मारा गया। मारे गए आतंकी के पास से AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है।

घाटी में आतंकियों के खिलाफ सेना 'ऑपरेशन डिग्गी 2' जारी है। इस जॉइंट ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई 14-15 मार्च की दरमियानी रात को बुखार (बुचार) इलाके में शुरू हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर सेना ने तुरंत ऑपरेशन लॉन्च किया। इसके बाद LoC के पास झाड़ियों में आतंकवादी की संदिग्ध हलचल देखी गई।

घुसपैठ की कोशिश में मारा गया पाकिस्तानी आतंकी

सुरक्षाबलों की घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी के साथ भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मगर सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी से जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया। मारे गए आतंकवादी के पास से एक AK राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद सहित युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया है।

सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह घुसपैठ की कोशिश नियंत्रण रेखा (LoC) के पास से की गई थी। ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। सेना और पुलिस ने एक हफ्ते के दौरान LoC के पास घुसपैठ की दूसरी कोशिश नाकाम कर दी है। इससे पहले 10 मार्च को, जम्मू और कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की एक कोशिश की थी। लेकिन सेना ने ऑपरेशन चलाकर एक पाकिस्तानी आतंकवादी मार गिराया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोमा में हैं या मारे गए... कहां हैं ईरान के नए 'बॉस' मोजतबा खामेनेई?
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड