अपडेटेड 8 February 2025 at 10:49 IST

Delhi Election Result: राहुल नहीं ले पाए केजरीवाल से बदला, दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, लगातार तीसरी बार हाथ खाली

नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के संदीप दीक्षित आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़े थे। संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर हैं।

Follow :  
×

Share


राहुल गांधी की पार्टी दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ फिर से चुनाव हारी. | Image: Facebook

Delhi Election Result 2025: दिल्ली में आम आदमी पार्टी से कांग्रेस का बदला अधूरा ही रह गया है। 10 साल पहले दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का सफाया किया था। 2025 में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट पर बढ़त नहीं मिली है। कई सीटों पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर चल रही है।

दिल्ली में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआत आधे घंटे में पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। उसके बाद साढ़े 8 बजे ईवीएम वोटों की गिनती शुरू हुई। साढ़े 10 बजे तक चुनाव आयोग दिल्ली की सभी 70 सीटों के रुझान दे चुका है, जिसमें कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट पर बढ़त नहीं मिली है।

दिल्ली में कांग्रेस के ये 5 दिग्गज पिछड़े

संदीप दीक्षित (Sandeep Dikshit): नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़े थे। यहां से बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है। रुझानों में संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर हैं।

देवेंद्र यादव (Devendra Yadav): बादली में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने चुनाव लड़ा है। बीजेपी से दीपक चौधरी और आम आदमी पार्टी से आजेश यादव बादली सीट से खड़े हैं। बादली में फिलहाल बीजेपी के दीपक चौधरी सबसे आगे हैं, जबकि देवेंद्र यादव तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

अलका लांबा (Alka Lamba): कालकाजी में मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को टिकट मिला, लेकिन चुनाव नतीजों में कांग्रेस की ये लीडर बुरी तरह पिछड़ी हैं। बीजेपी ने यहां से रमेश बिधूड़ी को खड़ा किया है। कालकाजी में बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को बढ़त है। यहां अलका लांबा भी तीसरे नंबर पर हैं।

रागिनी नायक (Ragini Nayak): वजीरपुर से रागिनी नायक ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा है, जहां उनका मुकाबला बीजेपी की पूनम शर्मा और आम आदमी पार्टी के राजेश गुप्ता से था। फिलहाल रुझानों में AAP प्रत्याशी आजेश गुप्ता को बढ़त है। रागिनी नायक तीसरे नंबर पर जूझ रही हैं।

अरीबा खान (Ariba Khan): ओखला से आम आदमी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस ने अरीबा खान को टिकट दिया। बीजेपी ने मनीष चौधरी को अपना कैंडिडेट बनाया। ओखला में फिलहाल बीजेपी प्रत्याशी मनीष चौधरी को बढ़त मिली हुई है। यहां अरीबा खान चौथे नंबर पर हैं।

Delhi Election Resutls: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिला

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। चुनाव आयोग के सुबह साढ़े 10 बजे तक के रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा भी पार कर लिया है। साढ़े 10 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 42 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी 28 सीटों पर आगे है। कांग्रेस का यहां एक नंबर तक नहीं आया है।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली की प्रमुख विधानसभा सीटों का हाल… करावल नगर से कपिल, नई दिल्ली में केजरीवाल आगे

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 10:49 IST