अपडेटेड 8 February 2025 at 15:31 IST
Delhi VIP Seat Election Results: बाबरपुर से गोपाल राय जीते, कालकाजी से आतिशी, कपिल मिश्रा को करावल नगर में सफलता... List
Delhi VIP Constituency Election Results 2025: दिल्ली की प्रमुख विधानसभा सीटों में नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपुरा, रोहिणी, करोल बाग, राजौरी गार्डन और मालवीय नगर जैसी कई सीटें शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों से मौजूदा मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री समेत दिल्ली के दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमाई है।
- चुनाव न्यूज़
- 7 min read

Delhi VIP Constituency Election Results 2025: देश की राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनावों में जबरदस्त उलटफेर हुआ है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में लगभग क्लीन स्वीप करने वाली आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी की सबसे टॉप लीडर्स ही दिल्ली में चुनाव हार गई है। इन लीडर्स में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों ही अपनी-अपनी विधानसभा सीटों से चुनाव हार गए हैं। केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था, जबकि मनीष सिसोदिया इस बार पटपड़गंज की जगह जंगपुरा के खड़े थे। दोनों ही लीडर चुनाव हार चुके हैं। पटपड़गंज में अवध ओझा भी हार के नजदीक हैं और कालकाजी विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी भी पिछड़ रही हैं।
Live Blog
दिल्ली में 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव नतीजों में बीजेपी को जनता ने जबरदस्त जनादेश दिया है। हालांकि दिल्ली की जनता की अदालत में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बेईमान साबित हो गए हैं। दिल्ली में चुनावों से पहले खुद को कट्टर ईमानदार बताने वाले केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने जनता की अदालत में जाने का ऐलान किया था। हालांकि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी के झाड़ू को तिनके-तिनके की तरह बिखेर दिया है।
8 February 2025 at 15:26 IST
Delhi VIP Seat Election Results Live: दिल्ली के दिग्गजों में कौन हारा-कौन जीता?
Delhi VIP Seat Election Results Live: दिल्ली के दिग्गजों में कौन हारा-कौन जीता?
अरविंद केजरीवाल (AAP)- नई दिल्ली सीट से हारे
आतिशी (AAP)- कालकाजी विधानसभा सीट से जीतीं
मनीष सिसोदिया (AAP)- जंगपुरा विधानसभा सीट से हारे
अवध ओझा (AAP)- पटपड़गंज सीट से हारे
प्रवेश वर्मा (BJP)- नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीते
रमेश बिधूड़ी (BJP)- कालकाजी विधानसभा सीट से हारे
संदीप दीक्षित (कांग्रेस)- नई दिल्ली सीट से चुनाव हारे
गोपाल राय (AAP)- बाबरपुर सीट से जीते
कुलदीप कुमार (AAP)- कोंडली से जीते
अमानतुल्लाह खान (AAP)- ओखला से जीते
मनजिंदर सिंह सिरसा (BJP)- राजौरी गार्डन सीट से जीते
रागिनी नायक (कांग्रेस)- वजीरपुर से चुनाव हारीं।
कपिल मिश्रा (BJP)- करावल नगर से जीते
सौरभ भारद्वाज (AAP)- ग्रेटर कैलाश सीट से हारे
वीरेंद्र कादियान (AAP)- दिल्ली कैंट से जीते
विजेंद्र गुप्ता (BJP)- रोहिणी से जीते
हरीश खुराना (BJP)- मोतीनगर से जीते
अलका लांबा (कांग्रेस)- कालकाजी से चुनाव हारीं
देवेंद्र यादव (कांग्रेस)- बादली सीट से हारे
सोमनाथ भारती (AAP)- मालवीय नगर सीट से हारे
8 February 2025 at 13:02 IST
Delhi VIP Seat Election Results Live: केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपनी-अपनी सीटों से चुनाव हारे
Delhi VIP Seat Election Results Live: दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों ही अपनी-अपनी विधानसभा सीटों से चुनाव हार गए हैं। केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था, जबकि मनीष सिसोदिया इस बार पटपड़गंज की जगह जंगपुरा के खड़े थे। दोनों ही लीडर चुनाव हार चुके हैं। पटपड़गंज में अवध ओझा भी हार के नजदीक हैं और कालकाजी विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी भी पिछड़ रही हैं।
Advertisement
8 February 2025 at 12:20 IST
Delhi VIP Seat Election Results Live: करोल बाग में बीजेपी के दुष्यंत गौतम, ओखला में मनीष चौधरी पिछड़े
Delhi VIP Seat Election Results Live: दिल्ली में बीजेपी के प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल दुष्यंत गौतम करोल बाग विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट पर मनीष चौधरी पिछड़ गए हैं। फिलहाल ओखला में मनीष चौधरी की स्थिति तीसरे नंबर पर आ पहुंची है।
8 February 2025 at 12:15 IST
Delhi VIP Seat Election Results Live:नई दिल्ली में केजरीवाल पिछड़े, कालकाजी में आतिशी और जंगपुरा में सिसोदिया का वही हाल
Delhi VIP Seat Election Results Live: दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के तीन सबसे बड़े चेहरे पिछड़ गए हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं तो कालकाजी से आतिशी और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया फिर से पिछड़ गए हैं। इन तीनों सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है।
Advertisement
8 February 2025 at 10:39 IST
Delhi VIP Seat Election Results Live: दिल्ली में कांग्रेस के ये 5 दिग्गज पिछड़े
Delhi VIP Seat Election Results Live: दिल्ली में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआत आधे घंटे में पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। उसके बाद साढ़े 8 बजे ईवीएम वोटों की गिनती शुरू हुई। साढ़े 10 बजे तक चुनाव आयोग दिल्ली की सभी 70 सीटों के रुझान दे चुका है, जिसमें कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट पर बढ़त नहीं मिली है।
संदीप दीक्षित: नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़े थे। यहां से बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है। रुझानों में संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर हैं।
देवेंद्र यादव: बादली में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने चुनाव लड़ा है। बीजेपी से दीपक चौधरी और आम आदमी पार्टी से आजेश यादव बादली सीट से खड़े हैं। बादली में फिलहाल बीजेपी के दीपक चौधरी सबसे आगे हैं, जबकि देवेंद्र यादव तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
अलका लांबा: कालकाजी में मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को टिकट मिला, लेकिन चुनाव नतीजों में कांग्रेस की ये लीडर बुरी तरह पिछड़ी हैं। बीजेपी ने यहां से रमेश बिधूड़ी को खड़ा किया है। कालकाजी में बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को बढ़त है। यहां अलका लांबा भी तीसरे नंबर पर हैं।
रागिनी नायक: वजीरपुर से रागिनी नायक ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा है, जहां उनका मुकाबला बीजेपी की पूनम शर्मा और आम आदमी पार्टी के राजेश गुप्ता से था। फिलहाल रुझानों में AAP प्रत्याशी आजेश गुप्ता को बढ़त है। रागिनी नायक तीसरे नंबर पर जूझ रही हैं।
8 February 2025 at 10:15 IST
Delhi VIP Seat Election Results Live: पटपड़गंज में अवध ओझा पिछड़े, रवि नेगी को बढ़त
Delhi VIP Seat Election Results Live: पटपड़गंज विधानसभा सीट पर अवध ओझा पिछले हुए हैं। यहां से बीजेपी के प्रत्याशी रवि नेगी को बढ़त मिली हुई है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में 5596 वोटों से रवि नेगी ने अवध ओझा पर बढ़त बनाई है।
8 February 2025 at 10:11 IST
Delhi VIP Seat Election Results Live: बीजेपी को दिल्ली की कई प्रमुख सीटों पर बढ़त
Delhi VIP Seat Election Results Live: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 10 बजे तक की मतगणना में बीजेपी को बढ़त मिली। प्रमुख सीटों में से मोतीनगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के हरीश खुराना, बिजवासन से कैलाश गहलोत, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, पटपड़गंज से रवि नेगी, मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट और करावल नगर से कपिल मिश्रा आगे चल रहे हैं।
8 February 2025 at 10:06 IST
Delhi VIP Seat Election Results Live: केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट पर बढ़त बनाई
Delhi VIP Seat Election Results Live: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 10 बजे तक की मतगणना में बीजेपी को बढ़त मिली। हालांकि कुछ प्रमुख आप नेता भी अब आगे बढ़ने लगे हैं। दिल्ली के बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के संजीव झा, बल्लीमारान से इमरान हुसैन, तिलक नगर से जरनैल सिंह, नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल, बाबरपुर से गोपाल राय ने बढ़त बनाई।
8 February 2025 at 09:42 IST
Delhi VIP Seat Election Results Live: नई दिल्ली में केजरीवाल पीछे, प्रवेश वर्मा को बढ़त, करावल नगर में कपिल मिश्रा आगे
Delhi VIP Seat Election Results Live: दिल्ली की प्रमुख विधानसभा सीटों पर अभी तक बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। अरविंद केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया तक आम आदमी पार्टी के बड़े दिग्गज पीछे हैं।
नई दिल्ली सीट (New Delhi Constituency)
केजरीवाल (AAP): पीछे
संदीप दीक्षित (कांग्रेस): पीछे
प्रवेश वर्मा (BJP): आगे
कालकाजी (Kalkaji Constituency)
आतिशी (AAP): पीछे
अलका लांबा (कांग्रेस): पीछे
रमेश बिधूड़ी (BJP): आगे
जंगपुरा (Jangpura Constituency)
मनीष सिसोदिया (AAP): पीछे
फरहाद सूरी (कांग्रेस): पीछे
तरविंदर सिंह मारवाह (BJP): आगे
करावल नगर (Karawal Nagar Constituency)
मनोज त्यागी (AAP): पीछे
पीके मिश्रा (कांग्रेस): पीछे
कपिल मिश्रा (BJP: आगे
राजौरी गार्डन (Rajouri Garden Constituency)
धनवती चंदेला (AAP): पीछे
धर्मपाल चंदेला (कांग्रेस): पीछे
मनजिंदर सिंह सिरसा (BJP): आगे
राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar Constituency)
दुर्गेश पाठक (AAP): आगे
विनीत यादव (कांग्रेस): पीछे
उमंग बजाज (BJP): पीछे
ग्रेटर कैलाश सीट (Greater Kailash Constituency)
सौरभ भारद्वाज (AAP): आगे
गरवित सिंघवी (कांग्रेस): पीछे
शिखा राय (BJP): पीछे
बाबरपुर (Babarpur Constituency)
गोपाल राय (AAP): आगे
हाजी मोहम्मद इशराक खान (कांग्रेस): पीछे
नारायण दत्त शर्मा (BJP): पीछे
8 February 2025 at 09:05 IST
Delhi VIP Seat Election Results Live: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपनी सीटों पर पिछड़े
Delhi VIP Seat Election Results Live: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी के बड़े दिग्गज पिछड़े हैं। अरविंद केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया और आतिशी तक शुरुआती रुझानों में ही पीछे हो गई हैं। नई दिल्ली, जंगपुरा और कालकाजी सीट पर फिलहाल बीजेपी के प्रत्याशियों को बढ़त है।
8 February 2025 at 09:29 IST
Delhi VIP Seat Election Results Live: दिल्ली की VIP सीटों का वोट प्रतिशत और उम्मीदवार
Delhi VIP Seat Election Results Live: दिल्ली की VIP सीटों का वोट प्रतिशत और उम्मीदवार
नई दिल्ली सीट (New Delhi Constituency)
वोट प्रतिशत: 56.41%
केजरीवाल: AAP
संदीप दीक्षित: कांग्रेस
प्रवेश वर्मा: BJP
कालकाजी (Kalkaji Constituency)
वोट प्रतिशत: 54.59%
आतिशी: AAP
अलका लांबा: कांग्रेस
रमेश बिधूड़ी: BJP
जंगपुरा (Jangpura Constituency)
वोट प्रतिशत: 57.49%
मनीष सिसोदिया: AAP
फरहाद सूरी: कांग्रेस
तरविंदर सिंह मारवाह: BJP
ग्रेटर कैलाश सीट (Greater Kailash Constituency)
वोट प्रतिशत: 54.92%
सौरभ भारद्वाज: AAP
गरवित सिंघवी: कांग्रेस
शिखा राय: BJP
पटपड़गंज (Patparganj Constituency)
वोट प्रतिशत: 60.75%
अवध ओझा: AAP
अनिल कुमार: कांग्रेस
रविंद्र सिंह नेगी: BJP
करावल नगर (Karawal Nagar Constituency)
वोट प्रतिशत: 64.40%
मनोज त्यागी: AAP
पीके मिश्रा: कांग्रेस
कपिल मिश्रा: BJP
मोती नगर (Moti Nagar Constituency)
वोट प्रतिशत: 58.77%
शिवचरण गोयल: AAP
राजिंदर नामधारी: कांग्रेस
हरीश खुराना: BJP
रोहिणी (Rohini Constituency)
वोट प्रतिशत: 62.15%
प्रदीप मित्तल: AAP
सुमेश गुप्ता- कांग्रेस
विजेंद्र गुप्ता: BJP
करोल बाग (Karol Bagh Constituency)
वोट प्रतिशत: 54.55%
विशेष रवि: AAP
राहुल धनक: कांग्रेस
दुष्यंत गौतम: BJP
राजौरी गार्डन (Rajouri Garden Constituency)
वोट प्रतिशत: 63.06%
धनवती चंदेला: AAP
धर्मपाल चंदेला: कांग्रेस
मनजिंदर सिंह सिरसा: BJP
मालवीय नगर (Malviya Nagar Constituency)
वोट प्रतिशत: 54.07%
सोमनाथ भारती: AAP
जितेंद्र कोचर: कांग्रेस
सतीश उपाध्याय: BJP
राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar Constituency)
वोट प्रतिशत: 61.25%
दुर्गेश पाठक: AAP
विनीत यादव: कांग्रेस
उमंग बजाज: BJP
बाबरपुर (Babarpur Constituency)
वोट प्रतिशत: 65.86%
गोपाल राय: AAP
हाजी मोहम्मद इशराक खान: कांग्रेस
नारायण दत्त शर्मा: BJP
शकूरबस्ती (Shakurbasti Constituency)
वोट प्रतिशत: 63.23%
सत्येंद्र जैन: AAP
सतीश लूथरा: कांग्रेस
करनैल सिंह: BJP
बादली (Badli Constituency)
वोट प्रतिशत: 63.03%
अजेश यादव: AAP
देवेंद्र यादव: कांग्रेस
दीपक चौधरी: BJP
8 February 2025 at 09:04 IST
Delhi VIP Seat Election Results Live: दिल्ली की प्रमुख सीटें
Delhi VIP Seat Election Results Live: दिल्ली की प्रमुख विधानसभा सीटों में नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपुरा, रोहिणी, करोल बाग, राजौरी गार्डन और मालवीय नगर जैसी कई सीटें शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों से मौजूदा मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री समेत दिल्ली के दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमाई है।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 09:19 IST