अपडेटेड 8 February 2025 at 17:33 IST

Delhi Election Result: 'दिल्ली के दिल में मोदी...', कमल खिलते ही BJP ने जारी किया नया पोस्टर

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत हो रही है। राजधानी में कमल खिलते ही बीजेपी के नए पोस्टर का दौर शुरू हो गया है।

Follow :  
×

Share


दिल्ली में भी खिला कमल। | Image: @BJP4India

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अब साफ हो रहे हैं। करीब 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग की ओर से जो आंकड़ें सामने आए हैं, उसमें बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की और 8 सीटों पर आगे चल रही है, तो वहीं आप 17 सीटों जीत हासिल की और 5 सीटों पर बढ़त दर्ज कर रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने जीत का पोस्टर लगाया है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों ने AAP ही नहीं, बल्कि उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले मनीष सिसोदिया के राजनीतिक भविष्य पर काला दाग लगा दिया है। लगातार तीसरी बार कांग्रेस पार्टी भी शून्य पर आउट हो गई है और राहुल गांधी के खाते में एक और हार जुड़ चुकी है।

BJP ने जारी किया जीत का पोस्ट

सबसे पहले पोस्टर में भाजपा ने लिखा है, "दिल्ली में आ रही है भाजपा।"

दूसरे पोस्टर में बीजेपी ने लिखा, "दिल्ली से AAP-दा गईं। "अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधान सभा से हारे!"

तीसरे पोस्टर में लिखा है, "दिल्ली के दिल में मोदी"।

चौथे पोस्टर में लिखा है, "दिल्ली में आ गई भाजपा। धन्यवाद दिल्ली।" 

5वें पोस्टर में भाजपा ने लिखा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व समर्थन एवं आशीर्वाद के लिए देवतुल्य जनता एवं सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार।”

CM हिमंता बिस्वा ने दी बधाई

असम के सीएम हिमंता बिस्वा ने बधाई दी और लिखा, "मोदीमय दिल्ली। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जनता का यह अपार आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आदरणीय मोदी जी के पथप्रदर्शन और मार्गदर्शन से अब डबल इंजन सरकार देश की राजधानी को विश्व के बेहतरीन शहरों में शुमार करेगी।"

जनता ने घोटालों में डूबी भ्रष्ट आप-दा सरकार की नीतियों को नकार-CM धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, "दिल्ली में विकास और जनकल्याण का सूर्योदय! दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर समस्त समर्पित कार्यकर्ताओं व दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आदरणीय PM मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिल्ली में विकास रूपी कमल खिल चुका है। यह स्वर्णिम विजय देवतुल्य जनता द्वारा घोटालों में डूबी भ्रष्ट आप-दा सरकार की नीतियों को नकारते हुए भाजपा की विकास और अन्त्योदय की विचारधारा को समर्पित है। यह स्पष्ट जनादेश दिल्ली के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला है।"

इसे भी पढ़ें: AAP साफ, टॉप ऑर्डर फेल...अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती हारे, BJP ने दिल्ली में मारी धांसू एंट्री

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 17:33 IST