अपडेटेड 8 February 2025 at 14:22 IST
AAP साफ, टॉप ऑर्डर फेल...अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती हारे, BJP ने दिल्ली में मारी धांसू एंट्री
दिल्ली चुनाव में आप का पत्ता साफ होता नजर आ रहा है। केजरीवाल-सिसोदिया की हार के बाद सौरभ भारद्वाज और सोमनाथ भारती भी लाइन में शामिल हो गए।आतिशी जैसे-तैसे जीतीं।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Delhi Election Result AAP: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election) के बाद 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर आगे बढ़ रही है। दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने विश्वास नगर सीट पर जीत के साथ खाता खोल दिया है। वहीं आप ने भी कोंडली सीट पर जीत के साथ खाता खोल लिया है। हालांकि, आम आदमी पार्टी के टॉप ऑर्डर फेल हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) नई दिल्ली (BJP Wins in New Delhi) से हार गए हैं। इसके अलावा मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती और सौरभ भारद्वाज को भी शिकस्त मिली है। वहीं आतिशी जैसे-तैसे कालकाजी सीट से जीत गई हैं।
नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को शिकस्त मिली है। नई दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा ने बंपर जीत दर्ज की। आतिशी की बात करें तो कालकाजी सीट पर उन्होंने जीत दर्ज की है। जंगपुरा में मनीष सिसोदिया को भी हार मिली है। मालवीय नगर से सोमनाथ भारती को भी हार मिली। ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज को हार मिली है। आप में हाल ही में शामिल होने वाले अवध ओझा को भी पटपड़गंज सीट पर हार मिली है। करावल में मनोज त्यागी को कपिल मिश्रा ने पीछे छोड़ दिया है।
दिल्ली की VIP सीटों का वोट प्रतिशत और उम्मीदवार
नई दिल्ली सीट (New Delhi Constituency)
वोट प्रतिशत: 56.41%
केजरीवाल: AAP
संदीप दीक्षित: कांग्रेस
प्रवेश वर्मा: BJP
Advertisement
कालकाजी (Kalkaji Constituency)
वोट प्रतिशत: 54.59%
आतिशी: AAP
अलका लांबा: कांग्रेस
रमेश बिधूड़ी: BJP
Advertisement
जंगपुरा (Jangpura Constituency)
वोट प्रतिशत: 57.49%
मनीष सिसोदिया: AAP
फरहाद सूरी: कांग्रेस
तरविंदर सिंह मारवाह: BJP
ग्रेटर कैलाश सीट (Greater Kailash Constituency)
वोट प्रतिशत: 54.92%
सौरभ भारद्वाज: AAP
गरवित सिंघवी: कांग्रेस
शिखा राय: BJP
पटपड़गंज (Patparganj Constituency)
वोट प्रतिशत: 60.75%
अवध ओझा: AAP
अनिल कुमार: कांग्रेस
रविंद्र सिंह नेगी: BJP
करावल नगर (Karawal Nagar Constituency)
वोट प्रतिशत: 64.40%
मनोज त्यागी: AAP
पीके मिश्रा: कांग्रेस
कपिल मिश्रा: BJP
मोती नगर (Moti Nagar Constituency)
वोट प्रतिशत: 58.77%
शिवचरण गोयल: AAP
राजिंदर नामधारी: कांग्रेस
हरीश खुराना: BJP
रोहिणी (Rohini Constituency)
वोट प्रतिशत: 62.15%
प्रदीप मित्तल: AAP
सुमेश गुप्ता- कांग्रेस
विजेंद्र गुप्ता: BJP
करोल बाग (Karol Bagh Constituency)
वोट प्रतिशत: 54.55%
विशेष रवि: AAP
राहुल धनक: कांग्रेस
दुष्यंत गौतम: BJP
राजौरी गार्डन (Rajouri Garden Constituency)
वोट प्रतिशत: 63.06%
धनवती चंदेला: AAP
धर्मपाल चंदेला: कांग्रेस
मनजिंदर सिंह सिरसा: BJP
मालवीय नगर (Malviya Nagar Constituency)
वोट प्रतिशत: 54.07%
सोमनाथ भारती: AAP
जितेंद्र कोचर: कांग्रेस
सतीश उपाध्याय: BJP
राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar Constituency)
वोट प्रतिशत: 61.25%
दुर्गेश पाठक: AAP
विनीत यादव: कांग्रेस
उमंग बजाज: BJP
बाबरपुर (Babarpur Constituency)
वोट प्रतिशत: 65.86%
गोपाल राय: AAP
हाजी मोहम्मद इशराक खान: कांग्रेस
नारायण दत्त शर्मा: BJP
शकूरबस्ती (Shakurbasti Constituency)
वोट प्रतिशत: 63.23%
सत्येंद्र जैन: AAP
सतीश लूथरा: कांग्रेस
करनैल सिंह: BJP
बादली (Badli Constituency)
वोट प्रतिशत: 63.03%
अजेश यादव: AAP
देवेंद्र यादव: कांग्रेस
दीपक चौधरी: BJP
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 13:05 IST