अपडेटेड 8 February 2025 at 12:07 IST
चेहरे की मुस्कान से हार छुपाने की कोशिश! जब प्रियंका गांधी से पूछा Delhi Results पर सवाल, तो जवाब देते नहीं बना
Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव रिजल्ट के रुझानों में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को जवाब देते नहीं बन रहा।
Delhi Election Result 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों (Delhi Election Result 2025) पर हुए मतदान का परिणाम आज आने वाला है। दिल्ली चुनाव रिजल्ट के रुझान पर कांग्रेस (Congress) सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) की प्रतिक्रिया सामने आई है। वोटों की गिनती (Delhi Election Counting) शुरू हो चुकी है। साढ़े 11 बजे तक चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) 42 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) 70 में से 28 सीटों पर आगे है। इस बीच कांग्रेस की अगर बात करें, तो कांग्रेस अबतक अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।
चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों में कांग्रेस चुनावी रण में कहीं नजर नहीं आ रही है। राजधानी दिल्ली का ये पूरा चुनाव बीजेपी बनाम आप का देखने को मिल रहा है, जबकि कांग्रेस लगातार जीत का दंभ भरती रही है। वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी से जब रिजल्ट को लेकर मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने चेहरे पर हल्की मुस्कान के साथ केवल ये कहा कि "मैंने अब तक परिणाम नहीं देखा है।"
699 उम्मीदवारों ने दिल्ली में आजमाई अपनी किस्मत
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। 5 फरवरी को दिल्ली की 70 सीटों के लिए जनता ने वोटिंग की थी। इस बार दिल्ली में कुल 699 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाई है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक आम आदमी पार्टी बीते तीन चुनावों के मुकाबले इस बार पीछे होती हुई दिखाई दी है। इसके पहले 5 फरवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के 13,766 पोलिंग बूथों पर दिल्ली की जनता ने जनादेश दिया था। इस बार दिल्ली में पिछले 3 चुनावों के मुकाबले कम वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में 66.25% तथा सबसे कम वोटिंग साउथ-ईस्ट में 56.16% हुई है।
19 काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती जारी
इसके पहले साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 65.63% वोटिंग हुई थी। जबकि इसके बाद साल 2015 में 67.12% और साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62.59% वोटिंग हुई थी। इन तीनों ही चुनावों में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। इस बार 60% वोटिंग हुई है। दिल्ली चुनाव की मतगणना के लिए 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान सुरक्षा के लिए CRPF की 38 कंपनियां तैनात हैं। स्थानीय पुलिस भी जिला चुनाव अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात है। सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से मतगणना शुरू हो गई। मतगणना केंद्र पर सीसीटीवी लगाए गए हैं।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 12:07 IST