अपडेटेड 5 February 2025 at 12:37 IST

Delhi Elections 2025: बाबरपुर, मुस्तफाबाद और सीलमपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग, पहले 4 घंटे में 19.59 प्रतिशत मतदान

दिल्ली में सुबह 11 बजे तक हुई वोटिंग की जानकारी सामने आ गई है। सुबह 11 बजे तक 19.59% मतदान हुआ है।

Follow :  
×

Share


Delhi Assembly Elections 2024 almost 20 percent turnout by 11 am | Image: ANI

दिल्ली में सुबह 11 बजे तक हुई वोटिंग की जानकारी सामने आ गई है। सुबह 11 बजे तक 19.59% मतदान हुआ है। जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली विधानसभा में 17.4%, जंगपुरा में 18.13% और कालकाजी में 16.28% मतदान दर्ज किया गया है। इसके अलावा मुस्तफाबाद में सुबह 11 बजे तक 26.33 फीसदी वोटिंग हुई है, जिसे सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। संगम विहार, सीलमपुर और गोकुलपुरी में 24 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब 1.56 करोड़ मतदाता वोट डालने के लिए पात्र हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त होगा। दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है जिसमें 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। आम आदमी पार्टी (आप) जहां लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दिल्ली में फिर से सत्ता में आने की उम्मीद कर रही हैं।

साल 2020 में कुल मतदान 62.59 प्रतिशत

दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनाव में 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में केवल 56 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर और हरदीप सिंह पुरी एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने सुबह-सुबह वोट डाला। दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना, मुख्यमंत्री आतिशी, दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी एलिस वाज और दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा भी मतदान शुरू होने के तुरंत बाद वोट डालने वालों में शामिल थे।

बीजेपी नेताओं ने भी किया मतदान

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा (नयी दिल्ली) एवं कपिल मिश्रा (करावल नगर), कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित (नयी दिल्ली) तथा अलका लांबा (कालकाजी) भी शुरुआती मतदाताओं में शामिल थे। जंगपुरा से आप के उम्मीदवार और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पार्टी उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज (ग्रेटर कैलाश) और संजीव झा (बुरारी) ने भी शुरुआती घंटों में मतदान किया।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में मतदान के बीच केजरीवाल के लिए बुरी खबर...अमातुल्लाह ही नहीं, एक और AAP नेता पर FIR, महिलाओं की ओर किया था ऐसा इशारा

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 5 February 2025 at 12:14 IST