अपडेटेड 2 February 2025 at 15:07 IST

Delhi Election: दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं, चुनावी रैली में AAP पर बरसे PM मोदी

आरके पुरम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के लोगों के गुस्से से आपदा पार्टी घबरा हुई है और वो बिखर भी रही है।

Follow :  
×

Share


चुनावी रैली में पीएम मोदी | Image: ANI

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार अपने अंतिम दौर में हैं। रविवार, 2 फरवरी को प्रधानमंत्री आरके पुरम में चुनावी रैली में विपक्ष के खिलाफ हुंकार भरी। आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए PM मोदी ने कहा कि दिल्ली की आपदा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। मगर मैं गारंटी देता हूं कि हमें मौका दिया तो आपकी हर मुसीबत,हर परेशानी को दूर करने के लिए खप जाउंगा।


दिल्ली के आरके पुरम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बसंत पंचमी के बाद ही मौसम बदलने लगता है।5 फरवरी के बाद दिल्ली में विकास का नया मौसम आने वाला है।  इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है। दिल्ली की आपदा पार्टी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। मगर अब नहीं। दिल्लीवासी हमें अपनी सेवा का मौका जरूर दे। मैं वादा करता हूं आपकी सारी परेशानियां दूर कर दूंगा। मोदी जो कहता है वो करके दिखाता है।

झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं-PM मोदी

आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए PM मोदी ने कहा कि दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। आपदा के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि लोग आपदा से नफरत करते हैं। दिल्ली के लोगों के गुस्से से आपदा पार्टी इतनी घबरा गई है कि हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है। दिल्ली की जनता के सामने आपदा वालों का नकाब उतर चुका है।

गलती से भी आपदा सरकार नहीं आनी चाहिए-PM मोदी

अपने सबोधन में PM मोदी ने कहा कि दिल्ली के लोगों के गुस्से से आपदा पार्टी इतनी घबरा गई है कि हर घंटे झूठे वादा कर रही है। हमें ऐसी डबल इंजन की सरकार बनानी है जो लड़ाई झगड़े के बजाय दिल्ली के लोगों की सेवा करे। जो बहाने बनाने के बजाय दिल्ली को सजाने संवारने में ऊर्जा लगाए। आपने आने वाले 5 साल के लिए केंद्र में भाजपा की पक्की सरकार बना ली है। अब गलती से भी यहां आपदा सरकार नहीं आनी चाहिए जो दिल्ली के 5 और साल बर्बाद कर दे।

महिलाओं से पीएम मोदी ने किया बड़ा वादा

पीएम मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से बड़ा वादा करते हुए कहा, दिल्ली में आठ फरवरी को भाजपा की सरकार बनेगी और आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तक महिलाओं को 2,500 रुपये मिलने लगेंगे।  ‘आप-दा’ ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भी घोटाले किए, जिन्होंने जनता को ‘लूटा’ है उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी
 

यह भी पढ़ें: 'अयोध्या में जो बेटी के साथ...', मिल्कीपुर में योगी का सपा पर करारा हमला
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 2 February 2025 at 14:05 IST