अपडेटेड 8 February 2025 at 13:15 IST

Delhi Result: विश्वास नगर में BJP का दबदबा कायम, ओम प्रकाश शर्मा ने AAP प्रत्याशी दीपक सिंघल को हराया

Delhi Election Results : दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP ने पहली जीत दर्ज की है। विश्वास नगर सीट से ओम प्रकाश शर्मा चुनाव जीत गए हैं।

Follow :  
×

Share


विश्वास नगर सीट से ओम प्रकाश शर्मा जीते | Image: Republic

Vishwas Nagar Election Result : दिल्ली में प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने रुझानों को परिणाम में बदलना शुरू कर दिया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) का टॉप ऑर्डर भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी और BJP के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से चुनाव हार गए हैं। जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गए हैं।

BJP ने दिल्ली में पहली जीत विश्वास नगर सीट पर दर्ज की है। यहां से BJP के प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा ने AAP उम्मीदवार दीपक सिंघल को 2300 से अधिक वोटों से चुनाव हरा दिया है। विश्वास नगर सीट पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। कांग्रेस ने यहां से राजीव चौधरी को टिकट दिया था। 

विश्वास नगर में रहा BJP का दबदबा

BJP उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा ने 66272 वोट हासिल किए हैं और आम आदमी पार्टी के दीपक सिंघल को 23097 वोटों से हराया। विश्वास नगर सीट पर BJP का दबदबा रहा है। आम आदमी पार्टी की सुनामी के बीच भी 2015 और 2020 में इस सीट पर BJP ने कमल खिलाया था।

PM मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम 7 बजे BJP मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दिल्ली विधानसभा में BJP 27 साल बाद सरकार बनाने जा रही है। विधानसभा चुनावों में BJP की जीत के बाद आम तौर पर प्रधानमंत्री BJP मुख्यालय पर पहुंचते रहे हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी उन्होंने BJP मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

ये भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया की 600 वोट से जंगपुरा में हार, शिकस्त स्वीकार करते हुए विजेता को दी बधाई; बोले- लोगों ने बहुत प्यार दिया लेकिन

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 12:14 IST