अपडेटेड 5 February 2025 at 20:26 IST

BJP या आम आदमी पार्टी, OBC और अपर कास्ट की पहली पसंद कौन? हैरान कर देंगे Exit Poll के आंकड़े

P-MARQ के एग्जिट पोल में अपर कास्ट, OBC, SC/ST और मुस्लिम वोटों ने बताया कि उनकी पसंदीदा पार्टी कौनसी है। आपको Exit Poll के आंकड़े हैरान कर देंगे

Follow :  
×

Share


OBC और अपर कास्ट की पहली पसंद कौन? | Image: Republic

Delhi Exit Poll Results 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान खत्म हो गया है। सभी 13,766 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान में 699 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। इसके अलावा 6,980 मतदाताओं ने 'घर से मतदान' की सुविधा लाभ उठाया है। वोटिंग के बाद सामने आए एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी 26 साल का सूखा खत्म कर सरकार बनाने जा रही है।

राजधानी की सड़कों पर चुनावी शोर खत्म हो गया है और अब बेसब्री से सभी को 8 फरवरी का इंताजर है। जब चुनाव आयोग आधिकारिक चुनाव परिणाम घोषित करेगा। इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने जमकर बड़े-बड़े वादे किए हैं। हर वर्ग के लोगों को रिझाने के लिए पार्टियों ने अपने घोषणा-पत्र में वादे किए थे। P-MARQ के एग्जिट पोल में अपर कास्ट, OBC, SC/ST और मुस्लिम वोटों ने बताया कि उनकी पसंदीदा पार्टी कौनसी है।


P-MARQ एग्जिट पोल में BJP को बढ़त

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल में BJP के 26 साल से अधिक समय बाद सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई है। अधिकतर चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों ने BJP की जीत और आम आदमी पार्टी की हार का अनुमान जताया है। कई सर्वे में एक बार फिर संभावना जताई गई है कि कांग्रेस के लिए खाता खोलना भी मुश्किल हो सकता है। P-MARQ के एग्जिट पोल में भी BJP पूर्ण बहुत की सरकार बना सकती है। P-MARQ एग्जिट पोल के वोट प्रतिशत में भी BJP को बढ़त है।

  • BJP -  39-49 सीट (45% वोट)
  • AAP - 21-31 सीट (42% वोट)
  • कांग्रेस - 0-1 सीट (9 % वोट)
  • अन्य - 00  (4% वोट)

MATRIZE एग्जिट पोल में भी BJP को बढ़त

मैट्रिज के एग्जिट पोल में भी BJP सरकार बनाने जा रही है। मैट्रिज एग्जिट पोल में BJP 39 से 35 सीट जीतकर सरकार बना सकती है। इस एजेंसी ने AAP को 32 से 37 और कांग्रेस को शून्य से दो सीट मिलने का अनुमान जताया है।

  • BJP - 35-40 सीट  (46% वोट)
  • AAP - 32-37 सीट  (44% वोट)
  • कांग्रेस - 0-1 सीट  (8% वोट)
  • अन्य का खाता ना खुलने का अनुमान (2% वोट)

BJP 1998 से दिल्ली की सत्ता से बाहर है। 1998 में हुए विधानसभा चुनाव में BJP को हार का सामना करना पड़ा था और तब से वह राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता से बाहर है। एग्जिट पोल से उम्मीद जगी है कि इस बार बीजेपी दिल्ली की सत्ता में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

ये भी पढ़ें: P-MARQ EXIT POLL: किसे सीएम बनाना चाहती है दिल्ली की जनता? केजरीवाल को लेकर क्या है राय, जानें कौन है पहली पसंद

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 5 February 2025 at 19:31 IST