अपडेटेड 31 January 2025 at 19:41 IST

'आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त', चुनाव से पहले AAP विधायक ने अरविंद केजरीवाल को भेजा खत और छोड़ दी पार्टी

नरेश यादव ने इस्तीफे में लिखा- भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई बल्कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है।

Follow :  
×

Share


नरेश यादव | Image: @MLA_NareshYadav

Naresh Yadav Resignation: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को एक-दो नहीं बल्कि 5 झटके लगे हैं। सबसे पहले महरौली के विधायक नरेश यादव ने इस्तीफा दिया। इसके कुछ घंटे बाद ही जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि ने पार्टी छोड़ी फिर जनकपुरी से विधायक रोहित कुमार मेहरौलिया, फिर कस्तूरबा नगर के विधायक मदन लाल और फिर बिजवासन से भूपेंद्र सिंह जून ने भी अपना इस्तीफा दे दिया। 

नरेश यादव ने अपना इस्तीफा अरविंद केजरीवाल को भेजा था, इस इस्तीफे पर उन्होंने लिखा- आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए, अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को मुक्त करने के लिए हुआ था लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई बल्कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है।

विधायकों ने केजरीवाल को दिया इस्तीफा 

बिजवासन से आम आदमी पार्टी के विधायक भूपिंदर सिंह जून और आदर्श नगर से विधायक पवन कुमार शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें, पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया है। जनकपुरी विधायक राजेश ऋषि ने भी इस्तीफा देते हुए लिखा- 'प्रिय केजरीवाल जी, मैं आपको सूचित करने के लिए लिख रहा हूं कि मैं आम आदमी पार्टी (आप) की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों और जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं, 'आप' भ्रष्टाचार-मुक्त शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर आधारित थी। पार्टी से, मैंने इन मूल मूल्यों में एक महत्वपूर्ण दूरी देखी है। पार्टी के कार्यों और निर्णयों ने राजनीतिक सुविधा को लोगों के कल्याण पर प्राथमिकता दी है।'

इन विधायकों ने दिया इस्तीफा 

  • त्रिलोकपुरी से रोहित मेहरोलिया 
  • जनकपुरी से राजेश ऋषि 
  • कस्तूरबा नगर से मदनलाल 
  • आदर्श नगर से पवन शर्मा 
  • पालम से भावना गौर
  • बिजवासन से बभूपेंद्र सिंह जून
  • मेहरौली से नरेश यादव

यह भी पढ़ें : दिल्ली दंगों पर बनी फिल्म की रिलीज पर लगेगी रोक? HC का फैसला सुरक्षित

 

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 31 January 2025 at 17:55 IST