अपडेटेड 19 March 2026 at 13:26 IST
Assam Election: असम के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, कांग्रेस छोड़कर आए प्रद्युत बोरदोलोई को दिया टिकट; जानें CM कहां से लड़ेंगे चुनाव
बीजेपी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। जानें किस-किस मिला टिकट और CM हिमंता कहां से लड़ेंगे चुनाव
असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। असम में बीजेपी 89 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पहली लिस्ट में ही 88 नामों की घोषणा कर दी गई है। बस एक सीट पर अभी सस्पेंस बना है। हाल ही में कांग्रेस का साथ छोड़कर BJP का दामन थामने वाले प्रद्युत बोरदोलोई को पार्टी ने दिसपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
बीजेपी ने राज्य की 126 विधानसभा सीटों में से 89 पर चुनाव लड़ रही है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पहले ही कहा था कि पार्टी पहली ही लिस्ट में लगभग सभी उम्मीदवारों के नाम जारी कर देगी। पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी जगह दी गई है। संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए कई पूर्व सांसदों को भी टिकट दिया है।
किस-किस को मिला टिकट
बीजेपी की जारी लिस्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कांग्रेस छोड़कर आए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला है। गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा और दुधनई से टंकेश्वर राभा को टिकट दिया है। मंडिया से बादल चंद्र आर्य, धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिरसिंग जरूआ से माधवी दास तो चमरिया से ज्योत्स्ना कलिता को उम्मीदवार बनाया है।
दोबारा टिकट मिलने पर क्या बोले दिगंता कलिता
कमलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिगंता कलिता ने भाजपा की उम्मीदवारों की पहली सूची में जारी होने पर कहा, "आज से हमारे लिए एक नया दिन शुरू होगा। आज भाजपा की लिस्ट जारी हो चुकी है। कमलपुर से मुझे दोबारा मुझे मौका मिला है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नमन करता हूं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का भी धन्यवाद करता हूं। कमलपुर का हर कार्यकर्ता जोश में है।"
बीजेपी ने राज्य की 126 विधानसभा सीटों में से 89 पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है, जबकि सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) को 26 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) को 11 सीटें दी गई हैं। पार्टी की इस रणनीति से एनडीए गठबंधन की मजबूत एकजुटता का संदेश जाता है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 19 March 2026 at 12:42 IST