Puducherry Election: घाघरा-चोली, गले में हेवी सेट, ट्रेडिशनल लुक वाली रोबोट 'नीला' ने वोटर्स का यूं किया स्वागत,फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान-VIDEO

पुडुचेरी के VOC सरकारी स्कूल में वोट डालने आ रहे मतदाताओं का रोबोट,'नीला' स्वागत कर रही है। खास लुक के साथ रोबोट को वेलकम ड्यूटी संभालाते देख लोग भी हैरान हो गए- VIDEO

Follow :  
×

Share


रोबोट 'नीला' ने वोटर्स का यूं किया स्वागत | Image: ANI

देश के तीन राज्यों केरल, पुडुचेरी और असम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने बड़ी संख्या में मतदाता वोटिंग सेंटर पहुंच रहे हैं। इस बीच पुडुचेरी के एक मतदान केंद्र पर अनोखी पहल देखने को मिली। वोटिंग सेंटर्स पर साज सजावट, मतदाओं के लिए सेल्फी सेंटर समेत  कई अन्य सुविधाएं आपने देखने होगी, मगर पुडुचेरी के मतदान केंद्र पर एक रोबोट को वेलकम ड्यूटी संभालाते देख लोग भी हैरान हो गए।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। मतदान केंद्र पर इस बार मतदाताओं का स्वागत एक खास रोबोट कर रहा है, जिसका नाम 'नीला' है। ट्रेडिशनल लुक वाले इस रोबोट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

रोबोट 'नीला' ने वोटर्स का यूं किया स्वागत 

पुडुचेरी के VOC सरकारी स्कूल में वोट डालने आ रहे मतदाताओं का रोबोट, 'नीला' स्वागत कर रही है। घाघरा चोली और गले में हेवी सेट पहने रोबोट 'नीला' हाथ में फूल की थाली के साथ खड़ी है। पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंच रहे लोगों का 'नीला' गर्मजोशी से स्वागत कर रही है। रोबोट का ये ट्रेडिशनल लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

रोबोट के फीचर्स जान आप भी हो जाएंगे हैरान

रोबो मिरर से कौशिक ने कहा, "इस रोबोट का नाम 'नीला' है। यह एक इवेंट-बेस्ड रोबोट है - यानी शादियों, सरकारी कामों और चुनावों जैसे इवेंट्स के लिए। हम कोयंबटूर से आए हैं। नीला रोबोट में कई फीचर्स हैं। इसमें एक वॉइस फीचर भी है और यह खुद से बात भी कर सकती है। हम इसमें कमांड डाल सकते हैं और पास खड़े व्यक्ति को वह आवाज सुनाई देगी। यहां यह वोटरों का स्वागत कर रही है।"

चुनाव आयोग की पहल की तारीफ

चुनाव आयोग के इसी नई पहल को देखते हुए मतदाता रोबोट नीला से मिलने और उससे बात करने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। नीला न सिर्फ स्वागत कर रही है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया को आधुनिक और रोचक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

यह भी पढ़ें: असम और पुडुचेरी विधानसभा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 April 2026 at 09:37 IST