Assembly Election: लोकतंत्र का महापर्व आज, असम और पुडुचेरी विधानसभा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू, 4 मई को आएंगे नतीजे

देश के तीन राज्यों में आज लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।

Follow : Google News Icon  
Assembly Election Voting
Assembly Election Voting | Image: ANI/Republic

देश के तीन राज्यों में आज लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह-सुबह लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। वोटिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की गई। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात हैं।  सत्ता पक्ष अपनी सत्ता बरकरार रखने की पूरी कोशिश कर रहा है, जबकि विपक्ष इन चुनावों को वापसी का मौका मानकर पूरी ताकत झोंक दी है। असम और पुदुचेरी में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन सत्ता में है, वहीं केरल में वाम मोर्चा की सरकार है। 

विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

असम, केरल और पुडुचेरी में राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज असम की सभी 126 सीटों, केरल की सभी 140 सीटों और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतगणना 4 मई को होगी।
 

वोटिंग से पहले मतदान केंद्र पर मॉक पोल

वोटिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की गई। असम के दिसपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 115 और 116 पर मतदान से पहले मॉक पोल की गई।

Advertisement

असम में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर

असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। यहां 18-19 साल के 5.75 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे। 126 सीटों पर 722 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बहुमत के लिए यहां 64 सीटें चाहिए होगी। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। वर्तमान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सत्ता में बने रहने के लिए हर जोर लगा दिए हैं तो कांग्रेस भी वापसी के लिए एड़ी चोट एक कर दी है। अब देखना होगा जनता किसके सिर जीत का ताज सजाती है।

पुडुचेरी में 30 सीटों पर लड़ाई

पुडुचेरी में आज 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के तहत 30 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इनमें 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। बहुमत के लिए 16 सीटें चाहिए होगी। यहां 9.44 लाख मतदाताओं में 4.43 लाख पुरुष, 5 लाख महिलाएं और 139 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त पी. जवाहर ने बुधवार को बताया कि यहां लगभग 9.5 लाख मतदाता 294 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

Advertisement

इस बार चुनाव में क्या है खास?

चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में एक और खास चीज देखने को मिलेगी।  विधानसभा चुनावों को करीब से देखने के लिए पांच विदेशी दूतावासों के प्रतिनिधियों सहित 23 देशों के 43 प्रतिनिधि असम, करल और पुडुचेरी का दौरा करेंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि ये प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम-2026 का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें: केरल: 2.6 करोड़ वोटर आज करेंगे 883 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड