Assembly Elections 2026: असम में 75% के पार तो पुडुचेरी में भी बंपर वोटिंग... जानिए 3 राज्यों में अब तक कितना हुआ मतदान

Assembly Elections 2026 : केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक असम में 75.91%, केरल में 62.71% और पुडुचेरी में 72.40 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है।

Follow :  
×

Share


केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की वोटिंग हो रही है। | Image: ANI

Assembly Elections 2026: केरल, असम और पुडुचेरी में एक साथ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे तक के अनुमानित आंकड़े जारी कर दिए हैं। तीनों राज्यों में मतदाताओं ने अच्छी भागीदारी दिखाई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक असम में 75.91 प्रतिशत, केरल में 62.71 प्रतिशत और पुडुचेरी में 72.40 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। असम और पुडुचेरी में वोटिंग काफी तेज रही, जबकि केरल में थोड़ा कम रहा।

असम, केरल और पुडुचेरी में कितनी सीटें?  

असम: 126 विधानसभा सीटें  
केरल: 140 विधानसभा सीटें  
पुडुचेरी: 30 विधानसभा सीटें

विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोटिंग जारी

कुल 296 सीटों पर एक ही चरण में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ था। बता दें मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। वहीं कई राज्य में आज उपचुनाव भी हो रहै हैं। दोपहर 3 बजे तक: 

• बागलकोट (कर्नाटक) – 54.82%
• दावणगेरे दक्षिण (कर्नाटक) – 49.66%
• कोरीडांग (नागालैंड) – 75.06%
• धर्मनगर (त्रिपुरा) – 70.09%  
 

पुडुचेरी की 30 सीटों पर हो रहा मतदान 

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज सुबह 7 बजे से कुल 30 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। 30 सदस्यों वाली विधानसभा को चुनने के लिए कुल 10,14,070 वोटर अपने वोट का इस्तेमाल करने के हकदार हैं। पुडुचेरी में मुकाबला बहुकोणीय है, जिसमें ऑल इंडिया NR कांग्रेस, BJP और कांग्रेस-DMK गठबंधन शामिल हैं।  

असम और केरल में भी वोटिंग जारी 

असम की बात करें तो यहां कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं। खास बात यह है कि 18-19 साल के करीब 5.75 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। असम, केरलम और पुडुचेरी में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। असम की 126 सीटों के लिए 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 64 है। राज्य की 15वीं विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त हो रहा है।

केरल में 140 सीटों के लिए 833 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां मुख्य राजनीतिक दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत जरूरी है। राज्य में कुल 2.71 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं। 

यह भी पढे़ं:  'ममता का किला ढहने वाला है, इस बार...',पश्चिम बंगाल में फिर गरजे PM मोदी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 9 April 2026 at 16:11 IST