Bengal Election: 'ममता का किला ढहने वाला है, इस बार सबका हिसाब होगा ', पश्चिम बंगाल में फिर गरजे PM मोदी, जनता से किया ये बड़ा वादा

मेदिनीपुर में चुनावी सभी को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार जनता सबका हिसाब करगी और ममता दीदी का किला ढहने वाला है।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 9 अप्रैल को फिर बंगाल दौरे पर पहुंचे। पीएम बंगाल में गुरुवार को एक के बाद एक 3 ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। सबसे पहले उन्होंने मेदिनीपुर के हल्दिया में चुनावी रैली में हुंकार भरी। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, बंगाल का ये चुनाव सामान्य नहीं है। ये बंगाल के वैभव को फिर से स्थापित करने का चुनाव है। ये विकसित बंगाल की नींव मजबूत करने का चुनाव है,और इसका पहला और सबसे बड़ा कदम होगा,निर्मम सरकार की विदाई।

TMC पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, जो बंगाल कभी भारत की प्रगति का आधार था, जो बंगाल कभी भारत की मैन्युफैक्चरिंग और व्यापार को मजबूती देता था, उसी बंगाल को टीएमसी ने विकास के पैमानों पर इतना नीचे ला दिया है। हल्दिया, सदियों पहले भी ऐतिहासिक ताम्रलिप्त एक फलती-फूलती समृद्ध नगरी थी। दुनिया भर के साथ यहां से व्यापार और कारोबार होता था। हल्दिया आधुनिक भारत के बड़े औद्योगिक केंद्रों में से एक था, लेकिन पिछले दशकों में यहां की फैक्ट्रियों में ताले लटक रहे हैं।

ममता की भवानीपुर में भी विदाई होगी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "नंदीग्राम ने 5 साल पहले बदलाव की राह दिखाई थी। अब पूरा पश्चिम बंगाल उसी परिवर्तन के रास्ते पर चल पड़ा है। जो कमाल 5 साल पहले नंदीग्राम ने किया था इस बार वही हाल भवानीपुर में भी होने जा रहा है। पूरे बंगाल में होने जा रहा है ममता का जो हाल नंदीग्राम में हुआ वही भवानीपुर में होगा। "

TMC ने सिंडिकेट का गुंडा-राज चलाया-मोदी

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि "TMC ने सिंडिकेट का गुंडा-राज चलाया है। जहां कट मनी और कमीशन के बिना कुछ नहीं चलता। फैक्ट्रियां भी सिंडिकेट के गुंडाराज से नहीं, सिंडिकेट के भय से नहीं... भरोसे से चल सकती हैं और ये भरोसा सिर्फ भाजपा दे सकती है। जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, उन राज्यों का विकास ये भरोसा पैदा करता है कि पश्चिम बंगाल में भी हम ऐसा ही विकास करके दिखाएंगे, और भरोसे के आधार पर करके दिखाएंगे। भय को विदाई देकर रहेंगे।'

Advertisement

धर्म के आधार पर आरक्षण

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि  "TMC, अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए, धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है। कोर्ट बार-बार इस साजिश को खारिज करता है। लेकिन तुष्टिकरण की बीमारी ऐसी है कि ये कोर्ट तक को नहीं मानते, संविधान को नहीं मानते ये (माहिष्य समुदाय) कब से टीएमसी सरकार से अपनी मांग कर रहे हैं, लेकिन टीएमसी, माहिष्य समुदाय की मांग पूरी करने के बजाय बहाने बना रही है। क्योंकि माहिष्य समुदाय टीएमसी का वोट बैंक नहीं है। मैं आज आपको भरोसा देता हूं कि भाजपा सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी। जिसका जो हक है, वो हक उसे दिलाया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "टीएमसी की निर्मम सरकार में सिर्फ और सिर्फ घुसपैठियों की “फैक्ट्री” फली-फुली है। टीएमसी की निर्मम सरकार में फर्जी दस्तावेज बनाना और पशुओं की तस्करी इसी का विकास हुआ है। ये इसलिए हुआ क्योंकि TMC की राजनीति भय पर आधारित है। उनकी राजनीति का एक ही केंद्र है भय।"

Advertisement

यह भी पढ़ें:  केरल में शांतिपूर्ण चल रहा मतदान, सीएम पिनाराई विजयन ने डाला अपना वोट

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड