अपडेटेड 12 March 2026 at 19:54 IST

Kerala Elections 2026: चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें LIST

Kerala Elections 2026: आम आदमी पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पहली सूची में 22 उम्मीदवार घोषित किए। इस लिस्ट में डॉक्टर, वकील और कार्यकर्ता शामिल हैं।

Follow :  
×

Share


केरल चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट | Image: ANI

आम आदमी पार्टी (AAP) ने केरल होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी करदी है। 12 मार्च को जारी की गई इस लिस्ट में कुल 22 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी केरल में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रही है, जहां पहले स्थानीय निकाय चुनावों में उसने कुछ सफलता हासिल की थी।

यह घोषणा पार्टी के केरल राज्य प्रमुख एडव. विनोद मैथ्यू विल्सन और राज्य प्रभारी डॉ. शेली ओबेरॉय के हस्ताक्षर से जारी की गई है। केरल में विधानसभा चुनाव अप्रैल 2026 में होने की संभावना है, जहां 140 सीटों के लिए मतदान होगा। आम आदमी पार्टी ने खुद को LDF, UDF और NDA के मजबूत विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश की है। पार्टी का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर के नेता भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।

उम्मीदवारों की सूची

  • डॉ. सेलीन फिलिप (महिला, सामान्य) - कोट्टायम विधानसभा क्षेत्र (कोट्टायम जिला, LAC 97)  
  • डॉ. अल्फोंसा मैथ्यू (महिला, सामान्य) - कोझिकोड नॉर्थ (कोझिकोड जिला, LAC 27)  
  • प्रकृति एन वी (अन्य, आरक्षित - ST) - सुल्तान बथेरी (ST आरक्षित, वायनाड जिला, LAC 18) 
  • एडव. बेसिल जॉन (पुरुष, सामान्य) - थोडुपुझा (इडुक्की जिला, LAC 90)  
  • विनु के (पुरुष, सामान्य) - नेमम (तिरुवनंतपुरम जिला, LAC 135)  
  • डॉ. शाजु के वाई (कवुंगल) (पुरुष, सामान्य) - इरिंजालाकुडा (त्रिशूर जिला, LAC 70)  
  • जिथिन सदानंदन (पुरुष, सामान्य) - वडक्कनचेरी (त्रिशूर जिला, LAC 65)  
  • रफीक सी ए (पुरुष, सामान्य) - कलपेट्टा (वायनाड जिला, LAC 19)
  • मुस्तफा पीके (पदिन्जारे कुनिय्योथ) (पुरुष, सामान्य) - कोयलंडी (कोझिकोड जिला, LAC 23)
  • एडव. पीपीए सेजीर (पुरुष, सामान्य) - मंजेरी (मलप्पुरम जिला, LAC 37)
  • अबूबकर के.पी. (कुंडुपुझक्कल) (पुरुष, सामान्य) - मलप्पुरम (मलप्पुरम जिला, LAC 40)
  • अब्दुल अजीज कदलुंडी (पुरुष, सामान्य) - वल्लिक्कुन्नु (मलप्पुरम जिला, LAC 42)
  • उदयन सुकुमारन (पुरुष, सामान्य) - पलक्कड़ (पलक्कड़ जिला, LAC 56)
  • पौली फ्रांसिस गुरुवायूर (पुरुष, सामान्य) - गुरुवायूर (त्रिशूर जिला, LAC 63)
  • जयकृष्णन पी एन (पुरुष, सामान्य) - पुडुक्काड (त्रिशूर जिला, LAC 71)
  • विल्सन कल्लेन (पुरुष, सामान्य) - चालाकुडी (त्रिशूर जिला, LAC 72)
  • डॉ. के.एम. फ्रांसिस रॉय (पुरुष, सामान्य) - कोडुंगलल्लूर (त्रिशूर जिला, LAC 73) 
  • हकीकीहाथ हमीद (पुरुष, सामान्य) - अलुवा (एर्नाकुलम जिला, LAC 76)
  • शम्सु टी.के. (पुरुष, सामान्य) - कलामास्सेरी (एर्नाकुलम जिला, LAC 77) 
  • जोसे जॉर्ज (पुरुष, सामान्य) - थ्रिप्पुनिथुरा (एर्नाकुलम जिला, LAC 83)
  • मामाचन डी (पुरुष, सामान्य) - कोट्टारक्कारा (कोल्लम जिला, LAC 119)
  • मनोज एस.पी. (पुरुष, सामान्य) - कोवलम (तिरुवनंतपुरम जिला, LAC 139)  

निकाय चुनावों में जीती थी तीन सीटें 

यह सूची मुख्य रूप से सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों पर केंद्रित है, जिसमें कुछ डॉक्टर, वकील और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। AAP ने हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में तीन सीटें जीती थीं, जिसमें तीनों महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। यह सफलता पार्टी के लिए केरल में अपनी जड़ें मजबूत करने का आधार बनी है।

ये भी पढ़ें: देश में पेट्रोल, डीजल गैस की कोई दिक्कत नहीं, क्रूड ऑयल का भी संकट नहीं, LPG प्रोडक्शन 28% बढ़ाया- लोकसभा में पेट्रोलियम मंत्री ने बताया

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 19:19 IST