अपडेटेड 19 February 2026 at 23:31 IST
EXCLUSIVE/ 'भारत की जमीन पर चीन का कब्जा नहीं, उस आर्टिकल पर भरोसा नहीं कर सकते', संसद में राहुल के बयान पर नरवणे की आई प्रतिक्रिया
संसद में राहुल गांधी के बयान पर अब पहली बार भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
राहुल गांधी के बयान पर अब पहली बार भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रिपब्लिक से बात करते हुए नरवणे ने राहुल के सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि भारत की भूमि पर चीन का कोई कब्जा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने उस मैगजीन के 'अज्ञात सूत्रों' वाले आर्टिकल की भी धज्जियां उड़ा दी है।
क्या बोले नरवणे?
सवालः राहुल गांधी ने कहा है कि आपकी किताब में, जो अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है, ये आरोप लगाया गया है कि आपको गलवान के एक अहम मौके पर मोदी सरकार ने साफ निर्देश नहीं दिए, इसलिए आप खुद को बहुत अकेला महसूस कर रहे थे। ये राहुल गांधी का आरोप है। आपका इस पर क्या जवाब है?
जवाबः फिर से कहता हूं, कोई भी कुछ भी कह सकता है। मुझे ऐसे मामलों पर कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है, जो मेरी चिंता का विषय ही नहीं हैं।
सवालः आपने कहा था कि चीन ने भारत की एक इंच जमीन भी नहीं ली है। क्या आप अभी भी इसे कायम रखते हैं?
जवाबः मेरा ख्याल है कि आपको चीन वालों से उल्टा सवाल पूछना चाहिए कि क्या उन्होंने कोई भारतीय जमीन अपने कब्जे में ली है।
सवालः मैगजीन के आर्टिकल में ये लिखा था कि आपको प्रधानमंत्री के निर्देशों के खिलाफ वापस बुलाया गया था। इसका मतलब क्या था कि प्रधानमंत्री ने आपको सेना प्रमुख के तौर पर पूरी छूट दी थी फैसले लेने के लिए, या फिर उल्टा था, मतलब राहुल गांधी ये कह रहे हैं कि आपको अकेला छोड़ दिया गया था।
जवाबः देखो, हम ऐसे आर्टिकल्स को नहीं मान सकते जिनमें बिना नाम बताए स्रोतों का हवाला दिया गया हो। क्या सही है, क्या गलत, ये फिलहाल छोड़ देते हैं। जब चीजें साफ होंगी, तब हम इन मुद्दों पर गहराई से बात करेंगे।
आपको बता दें कि जनरल नरवणे ने सीधे तौर पर रिकॉर्ड बिलकुल साफ कर दिया है। कांग्रेस के लिए ये एक चेतावनी है कि उनके नेता की जल्दबाजी और बिना सोच-समझे बोलने की आदत अब उनके अपने ही पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। सरकार के लिए ये उस बात की पुष्टि है कि राहुल हमेशा से झूठ बोल रहे थे।
वीडियो यहां देखेंः
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 19:30 IST