अपडेटेड 20 August 2025 at 20:03 IST

दुश्मनों की उड़ेगी नींद, भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि 5' का किया सफल परीक्षण, 5000KM तक करेगी मार

Agni 5 successfully test : भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर लिया है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 5000 किलोमीटर है।

Follow :  
×

Share


बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि 5' का सफल परीक्षण | Image: Republic

Ballistic missile Agni 5 : भारत ने अपनी सामरिक और रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करते हुए बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर लिया है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 5000 किलोमीटर है, जो इसे भारत के सबसे शक्तिशाली हथियारों में से एक बनाती है। 

अग्नि-5 एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। जिसका सफल परीक्षण 20 अगस्त, 2025 को ओडिशा के चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से किया गया। इस प्रक्षेपण ने सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को प्रमाणित कर दिया। यह परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया। ये भारत की पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज में चीन और पाकिस्तान दोनों आएंगे। 

अग्नि V मिसाइल की खासियत

5000 किलोमीटर मारक क्षमता वाली अग्नि-5 मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) टेक्नोलॉजी से लैस है। जिसका मतलब है कि इसे एक साथ कई टारगेट्स पर लॉन्च किया जा सकता है, जो इसे और भी घातक बनाता है। इस तकनीक का इस्तेमाल चुनिंदा देश करते हैं। यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

  • मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल व्हीकल (MIRV) से लैस 
  • एक साथ मल्टीपल टार्गेट के लिए लॉन्च हो सकती है
  • इस पेलोड क्षमता डेढ़ टन तक न्यूक्लियर हथियार ले जाने की है
  • आवाज की स्पीड से 24 गुना गति, मैक 24 स्पीड
  • आसानी से ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है
  • मिसाइल का वजन लगभग 50 टन है, इसकी लंबाई 17.5 मीटर और व्यास 2 मीटर है
  • भारत के अलावा दुनिया के सिर्फ 8 देशों के पास इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल हैं।

कहां तक करेगी मार?

अग्नि-5 की सटीक रेंज और प्रभाव क्षेत्र इस बात पर निर्भर करता है कि यह कितना पेलोड ले जा रही है। अधिक पेलोड के साथ रेंज थोड़ी कम हो सकती है। मिसाइल 7500 किलोग्राम के बंकर बस्टर वॉरहेड ले जाने और जमीन में 100 मीटर की गहराई तक न्यूक्लियर सिस्टम, रडार सिस्टम, कंट्रोल सेंटर और हथियार स्टोरेज को राख करने में सक्षम है।

हर पड़ोसी देश रेंज में

5000 किलोमीटर से अधिक मारक क्षमता होने के कारण भारत को सामरिक रूप से कई देशों और क्षेत्रों को निशाना बनाने की सक्षम बनाती है। अग्नि-5 की रेंज पूरे पाकिस्तान को आसानी से कवर करती है, जिसमें इस्लामाबाद, कराची और लाहौर जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।

चीन के अधिकांश हिस्से विशेष रूप से बीजिंग, शंघाई और हांगकांग जैसे महत्वपूर्ण शहर और सैन्य ठिकाने इसकी रेंज में आते हैं। यह मिसाइल तिब्बत और दक्षिण चीन सागर के कुछ हिस्सों को भी निशाना बना सकती है। इसके अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, नेपाल और भूटान जैसे सभी पड़ोसी देश भी पूरी तरह अग्नि-5 की रेंज में हैं।

एशियाई देश

अग्नि-5 की रेंज में मध्य एशिया के अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान और कजाकिस्तान के कुछ हिस्से आएंगे। दक्षिण-पूर्व एशिया में म्यांमार, थाईलैंड, वियतनाम और इंडोनेशिया के कुछ हिस्से। मध्य-पूर्व में सऊदी अरब, ईरान, इराक और संयुक्त अरब अमीरात के कुछ हिस्से आ सकते हैं।

इसके अलावा रूस के दक्षिणी और मध्य क्षेत्र जैसे कि साइबेरिया के कुछ हिस्से, तकनीकी रूप से इसकी रेंज में हैं। पूर्वी अफ्रीका की बात करें तो सोमालिया और केन्या के कुछ हिस्से, दक्षिण-पूर्वी यूरोप में तुर्की और यूक्रेन के कुछ क्षेत्र रेंज में आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi: महिला की मुंह बांधकर हत्या, फर्श पर युवक का खून से लथपथ मिली लाश, साउथ दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 20 August 2025 at 19:28 IST