Delhi: महिला की मुंह बांधकर हत्या, फर्श पर युवक की खून से लथपथ मिली लाश, साउथ दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

Delhi News : मैदान गढ़ी में हुए इस ट्रिपल मर्डर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस हत्याकांड ने दिल्ली में अपराध और सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Triple murder in South Delhi 3 killed in the same house
साउथ दिल्ली में ट्रिपल मर्डर | Image: Republic

Triple Murder Case : दिल्ली में बहुत ही बेरहमी के साथ ट्रिपल मर्डर को अंजाम दिया गया है। साउथ दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके के एक घर में तीन शव बरामद हुए हैं। क्राइम सीन को देखकर सहज ही अंदाजा लाया जा सकता है कि हत्यारे ने बहुत ही निर्दयता के साथ वारदात को अंजाम दिया है। पूरे घर का फर्श खून से लाल हो गया है।

बुधवार को हुई इस ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया है। पुलिस ने एक घर के अंदर से तीन लाशें बरामद की है। जिसमें एक महिला और दो युवक शामिल हैं। महिला के मुंह पर कपड़ा बांधा गया है और आसपास खून बिखरा पड़ा है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे ने पहले महिला का मुंह बांधा और फिर मार डाला। वहीं फर्श पर खून से लथपथ दो पुरुषों की लाशें मिली हैं। 

ग्राउंड फ्लोर पर मिले 2 शव

पुलिस को फोन पर सूचना मिल थी कि सतबारी खर्क गांव में एक लड़के ने अपना हाथ काट लिया है और पूरे घर में खून फैला हुआ है। सूचना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि ग्राउंड फ्लोर पर 2 शव खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं और पहली मंजिल पर एक महिला का शव है।

मृतकों की हुई पहचान

  • प्रेम सिंह (उम्र 45-50 साल)
  • श्रीमती रजनी (उम्र 40-45 साल)
  • ऋतिक (उम्र 24 साल)

FSL और क्राइम टीम ने मौके से सबूत जुटाकर घर को सील कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार का चौथा सदस्य सिद्धार्थ (22-23 साल) घर से लापता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सिद्धार्थ का मानसिक उपचार चल रहा था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: दुश्मनों की उड़ेगी नींद, भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि 5' का किया सफल परीक्षण

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड