अपडेटेड 7 April 2025 at 20:58 IST

US Stock Market: ट्रंप ने अमेरिकी शेयर बाजार को दिया 440 वोल्ट वाला टैरिफ झटका, भारी उतार चढ़ाव जारी; Sensex का क्या होगा?

Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'टैरिफ टेरर' का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दिख रहा है। शेयर बाजार में निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है।

Follow :  
×

Share


ट्रंप ने अमेरिकी शेयर बाजार को दिया 440 वोल्ट वाला टैरिफ झटका | Image: AP/ PTI

Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'टैरिफ टेरर' का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दिख रहा है। शेयर बाजार में निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है। ट्रंप के फैसले का असर अमेरिकी शेयर बाजार पर भी देखने को मिल है, सोमवार को जब वॉल स्ट्रीट ने कोरोबार की शुरूआत की तो 5 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि फिर एक साथ बाजार 1.5 प्रतिशत की बढ़ता में आ गया। ट्रंप के 'टैरिफ अटैक' से अमेरिकी शेयर बाजार में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

जिस तरह की उठा पटक अमेरिकी शेयर बाजार में देखने को मिल रही है, इसका असर दुनियाभर के बाजारों पर रहेगा। दिनभर की उथल-पुथल के बाद अमेरिकी शेयर बाजार अगर पॉजिटिव के साथ बंद होता है तो ये दुनियाभर में निवेशकों के अच्छी खबर होगी, अन्यथा भारत और अन्य एशियाई देशों में अमेरिकी बाजार के गिरावट का सीधा असर पड़ेगा। 

कैसा रहा भारतीय शेयर बाजार का हाल?

ट्रंप के रिवर्स टैरिफ का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को सेंसेक्स में 3 प्रतिशत तक गिर गया वहीं निफ्टी में 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। जो 10 महीने की बड़ी गिरावट थी। निफ्टी 22,200 के नीचे बंद हुआ। करीब 4 हजार अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स बीच में कुछ हद तक संभला और बाजार बंद होने से पहले थोड़ा संभला और ये 2.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,137.90 पर बंद हुआ। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 19.4 लाख करोड़ रुपये घटकर 383.95 लाख करोड़ रह गया। बता दें कि सेंसेक्स शुक्रवार को सेंसेक्स 75,364.69 पर बंद हुआ था। सोमवार को यह 71,449.94 अंक पर खुला।

ये गिरावट क्या दे रही मंदी की आहट?

जानकारों की मानें तो भारतीय-अमेरिकी बाजारों में मंदी की संभावना बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है। क्रूड ऑइल की प्रॉइस चार साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। यह इस बात का संकेत है कि दुनियाभर में मंदी की आशंका पैदा हो गई है। लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। कंपनियां और व्यापार बंद हो सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार ठप हो सकता है। सप्लाई-चेन गड़बड़ा सकती है।

शेयर मार्केट में भारी गिरावट पर क्या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप

शेयर बाजार में गिरावट पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ".मैं नहीं चाहता कि कुछ भी गिरे। लेकिन, कभी-कभी, आपको चीजों को ठीक करने के लिए सख्त कदम उठाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि वो जानबूझकर बिकवाली नहीं कर रहे हैं और नहीं चाहते हैं कि शेयर या कोई एसेट्स क्लास नीचे जाए। मगर कभी-कभी कुछ ठीक करने के लिए दवा लेनी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाई Excise Duty, आपकी जेब पर होगा मामूली असर

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 7 April 2025 at 20:58 IST