Ola-Uber के ड्राइवर से हो गए हैं परेशान? भारत में लॉन्च होने जा रही है नई टैक्सी कंपनी, सिर्फ 8 रुपये में मिलेगा SUV का मजा

वियतनाम की मशहूर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनी VinFast भारत में अब टैक्सी के रूप में उतरने जा रही है। कंपनी ने तमिलनाडु में गाड़ियों का निर्माण भी शुरू कर दिया है। लेकिन कंपनी का कैब फॉर्मेट Ola-Uber से अलग होगा।

Follow :  
×

Share


green sm cab | Image: green sm

VinFast Green SM: अगर आप भी कैब में सफर करते हैं तो ओला-उबर और रैपिडो के ड्राइवर से अक्सर परेशान होते होंगे, जो कभी गंदी गाड़ी लाते हैं तो कभी ड्राइवर एसी चलाने के लिए मना कर देते हैं। इसी तरह सही लोकेशन पर आने या जाने के लिए भी ड्राइवर बड़ा परेशान करते हैं तो बुकिंग लेने के बाद भी कैंसिल करने जैसी समस्या से सब परेशान हैं। लेकिन अब इस सब परेशानी से छुटकारा मिलने की उम्मीद की जा सकती है। क्यूंकि भारत में एक नई टैक्सी कंपनी प्रवेश करने जा रही है जो इन सभी कंपनियों से अलग होगी।

कौन सी है वो कंपनी 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वियतनाम की मशहूर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनी विनफास्ट (VinFast) भारत में अब टैक्सी के रूप में उतरने जा रही है। कंपनी ने तमिलनाडु में गाड़ियों का निर्माण भी शुरू कर दिया है। लेकिन कंपनी का कैब फॉर्मेट Ola-Uber से अलग होगा। क्यूंकि कंपनी सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल का निर्माण करती है इस कारण Vingroup की टैक्सी कंपनी Green SM (Green and Smart Mobility) सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही कैब के लिए उपलब्ध कराएगी। 

लेकिन बड़ा बदलाव यह होगा कि Green SM गाड़ियों का मालिक ड्राइवर ना होकर कंपनी खुद ही रहेगी। कंपनी डाइवर को वेतन देगी जिसके तहत ड्राइवर VinFast EV कार के जरिए ग्राहकों को सेवा प्रदान करेंगे। इससे कंपनी खुद ही अपनी सभी गाड़ियों के रखरखाव पर खर्चा करेगी तो गाड़ियां साफ भी रहेगी और ड्राइवर एसी चलाने के लिए भी आना-गानी नहीं करेंगे।  

दिल्ली-NCR से होगी शुरुआत 

ग्रीन एसएम देश में अपनी कैब सेवा सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर में शुरू करेगी जिसके बाद कंपनी की बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई में भी शुरू करने की योजना है। शुरुआत में सड़कों पर 1000 VinFast EV उतारी जाएगी जिसके बाद साल के अंत तक करीब 15000 गाड़ियों को उतारने की कंपनी ने योजना बनाई है।

कौन सी EV आएगी टैक्सी में 

कंपनी कैब के लिए अपनी नई गाड़ी VinFast Limo Green को भारत में लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी पहले से भारत में लॉन्च VF 7 और MPV 7 को भी टैक्सी सेवा के लिए उतार सकती है। यह सभी गाड़ियां 5 से 7 सीटर की SUV और MPV होगी जिनमें काफी अच्छा कैबिन स्पेस मिलेगा। 

कितना होगा किराया 

Green SM क्यूंकि एक इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा होगी इसलिए इसके किरायों में काफी कमी देखने को मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 8 रुपये प्रति किलोमीटर का किराया रख सकती है। 

BluSmart Cab के फॉर्मेट जैसी होगी ये सेवा 

Green SM कैब सेवा से पहले भारत में BluSmart Cabs सेवा भी शुरू हुई थी जो कुछ समय पहले भारी घाटे के चलते बंद कर दी गई थी। BluSmart भी अपने ड्राइवर को वेतन देकर सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियों के जरिए ही टैक्सी सेवा प्रदान करती थी। बस दोनों में इतना ही फर्क है कि Green SM के पास अपनी पेरेंट कंपनी Vinfast के जरिए गाड़ियां है जबकि ब्लूस्मार्ट टाटा, MG आदि की EV कार सड़क पर उतारती थी।  

इसे भी पढ़ें- Tata ने हिलाया बाजार, लॉन्च की नई Nexon Pure+ PS, पहली बार 10 लाख से कम कीमत में आया पैनोरमिक सनरूफ फीचर

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 27 May 2026 at 18:08 IST