Tata ने हिलाया बाजार, लॉन्च की नई Nexon Pure+ PS, पहली बार 10 लाख से कम कीमत में आया पैनोरमिक सनरूफ फीचर
Tata Nexon एक बेहद लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV गाड़ी है, साथ ही यह सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से भी एक है। ग्राहकों में गाड़ी के प्रति उत्साह को देखते हुए Tata Motors ने अब अपनी इस कम्पैक्ट एसयूवी का एक और मॉडल Tata Nexon Pure+ PS लॉन्च कर दिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Tata Nexon एक बेहद लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV गाड़ी है, साथ ही यह सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से भी एक है। टाटा ने हाल ही में 10 लाख Nexon कार बेचने का भी रिकार्ड बनाया है। ग्राहकों में गाड़ी के प्रति इस उत्साह को देखते हुए Tata Motors ने अब अपनी इस कम्पैक्ट एसयूवी का एक और मॉडल Tata Nexon Pure+ PS लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल की कीमत 9.59 लाख रुपये से शुरू होती है।
लेकिन बड़ी बात यह है कि टाटा ने पहली बार पैनोरमिक सनरूफ जैसा प्रीमियम फीचर 10 लाख से कम कीमत वाली गाड़ी में पेश कर के ऑटोमोबाइल बाजार हिला दिया है।
सनरूफ वाली गाड़ी का सपना होगा पूरा
पैनोरमिक सनरूफ छोटे सनरूफ के विपरीत पूरी छत को ढकने का काम करती है। इससे गाड़ी के अंदर भरपूर प्राकृतिक रोशनी आती है। यह फीचर सब को अच्छा लगता है लेकिन ये अभी तक महंगी गाड़ियों में ही उपलब्ध रहता था लेकिन अब टाटा ने इस फीचर को नेक्सॉन में दे दिया है। इससे मिडल क्लास लोग भी कम कीमत में पैनोरमिक सनरूफ फीचर का आनंद उठा सकेंगे।
इकलौती SUV जो तीनों वेरिएंट में उपलब्ध है
Tata Nexon Pure+ PS अपने सेगमेंट के सबसे शक्तिशाली 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ पेट्रोल (MT और AMT), डीज़ल पावरट्रेन (MT और AMT) और ट्विन सिलेंडर iCNG (MT) विकल्पों में उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही यह भारत की एकमात्र ऐसी SUV है जो पेट्रोल, डीज़ल, CNG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के विकल्प देती है
Advertisement
Tata Nexon Pure+ PS के फीचर्स
इस गाड़ी में 10.24 इंच का Harman इंफ़ोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसमें 6 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम लगाया गया है। गाड़ी में गाइडलाइन और सेंसर वाला HD रियर-व्यू कैमरा, ऑटो LED हेडलैंप, मौसम बदलने पर सुविधा के लिए रेन-सेंसिंग, लंबी ड्राइव को आसान बनाने के लिए क्रूज़ कंट्रोल, नए LED टेल लैंप और ऑटो-फोल्ड वाले इलेक्ट्रिक ORVM जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Tata Nexon Pure+ PS की कीमत
Variant | ESP in ₹ (Ex-showroom, Delhi) |
Petrol MT | 9.59 Lakh |
Petrol AMT | 10.14 Lakh |
Twin Cylinder iCNG MT | 10.39 Lakh |
Diesel MT | 10.54 Lakh |
Diesel AMT | 11.19 Lakh |
इसे भी पढ़ें- Tata ने मचाया तहलका, लॉन्च की नई Curvv EV, कम कीमत में मिलेगी 500 KM रेंज और जबरदस्त प्रीमियम फीचर्स