BREAKING: शेयर मार्केट में हाहाकार, सेंसेक्स 3000 अंकों तक गिरा, निफ्टी 1000 अंक लुढ़का; गिरावट क‍हीं मंदी की आहट तो नहीं?

सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। फिलहाल सेंसेक्स 3000 अंक और निफ्टी 1000 अंक लुढ़ककर कारोबार कर रहे हैं।

Follow :  
×

Share


शेयर मार्केट में हाहाकार, सेंसेक्स 3000 अंकों तक गिरा, निफ्टी 1000 अंक लुढ़का; गिरावट मंदी की आहट तो नहीं? . | Image: PTI

Share Market 7 April 2025 Latest Updates: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ से उपजी आशंकाओं और अमेरिकी बाजार की रिकॉर्ड गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट हुई। सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। फिलहाल सेंसेक्स 3000 अंक और निफ्टी 1000 अंक लुढ़ककर कारोबार कर रहे हैं। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी पस्त हो गए। मार्केट में यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के कारण आई है। टैरिफ के कारण चीन ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सामान पर टैरिफ लगा दिया है। इससे दुनिया में ट्रेड वॉर बढ़ गया है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को सेंसेक्स 75,364.69 पर बंद हुआ था। सोमवार को यह 71,449.94 अंक पर खुला। ऐसे में इसकी ओपनिंग 3,914.75 अंकों के साथ हुई। वहीं शुक्रवार को निफ्टी 22,904 अंक पर बंद हुआ था। सोमवार को यह 1,145.6 अंकों की गिरावट के साथ 21,758.40 पर खुला। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 19.4 लाख करोड़ रुपये घटकर 383.95 लाख करोड़ रह गया।

ये गिरावट क्या दे रही मंदी की आहट?

जानकारों की मानें तो भारतीय-अमेरिकी बाजारों में मंदी की संभावना बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है। क्रूड ऑइल की प्रॉइस चार साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। यह इस बात का संकेत है कि दुनियाभर में मंदी की आशंका पैदा हो गई है। लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। कंपनियां और व्यापार बंद हो सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार ठप हो सकता है। सप्लाई-चेन गड़बड़ा सकती है।

शेयर मार्केट में भारी गिरावट पर क्या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप

शेयर बाजार में गिरावट पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ".मैं नहीं चाहता कि कुछ भी गिरे। लेकिन, कभी-कभी, आपको चीजों को ठीक करने के लिए सख्त कदम उठाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि वो जानबूझकर बिकवाली नहीं कर रहे हैं और नहीं चाहते हैं कि शेयर या कोई एसेट्स क्लास नीचे जाए। मगर कभी-कभी कुछ ठीक करने के लिए दवा लेनी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें- सनकी आशिक ने लड़की पर चाकू से हमला कर खुद का काटा गला, सन्न रह गई दिल्ली

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 7 April 2025 at 09:37 IST