अपडेटेड 7 April 2025 at 08:13 IST
एकतरफा प्यार में रिजेक्शन बर्दाश्त नहीं कर पाया सनकी आशिक, लड़की पर चाकू से हमला कर खुद का काटा गला; सन्न रह गई दिल्ली
लड़के ने बीच सड़क लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिया। घटना देख हर कोई सन्न रह गया।
- भारत
- 2 min read

Delhi News: दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बीच सड़क पर एक सनकी आशिक ने लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद उसने खुद का भी गला काट दिया। घटना के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कथित तौर पर लड़के ने इस खौफनाक घटना को अंजाम लड़की के ठुकराने के बाद दिया। लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह उससे दूर हो जाए। इसके बाद उसने दिल्ली में बीच सड़क पर ही खूनी खेल खेला।
लड़की ने शादी से किया था इनकार
मामला दिल्ली कैंट इलाके का है। जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की करीब एक साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों साथ में घूमते भी रहते थे। कथित तौर पर लड़की ने युवक से उससे दूर होने को कहा था। उसने लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया। प्यार में ठुकराए जाने के बाद लड़का हैवान बन गया और उसके सिर पर खून सवार हो गया।
खुद को भी मार लिया चाकू
युवक ने रविवार (6 अप्रैल) को रात बीच सड़क लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिया। घटना देख हर कोई सन्न रह गया। रविवार रात करीब 11 बजे घटनास्थल पर मौजूद एक राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
Advertisement
दोनों की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
मौके से पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया। लड़की के गले पर चाकू के निशान मिले है। दोनों को इलाज के लिए नजदीकी दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत को गंभीर बताया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इससे पहले शनिवार (5 अप्रैल) को दिल्ली के नबी करीम थाना इलाके से चाकूबाजी की घटना सामने आई थी। यहां दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम अवैध संबंध के शक में दिया गया था।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 7 April 2025 at 08:13 IST