सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,046 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,300 अंक के पार
Sensex and Nifty: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,046 अंक चढ़ा है जबकि निफ्टी 24,300 अंक के पार हो गया है।
- बिजनेस न्यूज
- 1 min read
Sensex and Nifty: वैश्विक स्तर पर तेजी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया।
बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,046.13 अंक बढ़कर 79,639.20 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 313.9 अंक चढ़कर 24,306.45 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से मारुति, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयर में गिरावट आई।
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायेद में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,531.24 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 7 August 2024 at 11:09 IST