प्याज पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क हटाने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी: कृषि मंत्री

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि एक अप्रैल से प्याज के निर्यात पर 20 प्रतिशत सीमा शुल्क हटाने के सरकार के फैसले से किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

export duty on onion | Image: Pexels

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि एक अप्रैल से प्याज के निर्यात पर 20 प्रतिशत सीमा शुल्क हटाने के सरकार के फैसले से किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

चौहान ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘प्याज के निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, ताकि हमारे किसानों ने कड़ी मेहनत से जो प्याज उगाया है, वह वैश्विक बाजारों तक पहुंच सके और उन्हें बेहतर कीमत मिल सके।''

कृषि मंत्री ने कहा कि पहले निर्यात शुल्क 40 प्रतिशत तय किया गया था, लेकिन जब प्याज की कीमतें गिरने लगीं और किसानों को कम प्रतिफल मिलने लगा, तो इसे घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘अब सरकार ने फैसला किया है कि 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क भी पूरी तरह से हटा दिया जाना चाहिए।’’

वित्त मंत्रालय ने पिछले सप्ताह जारी अधिसूचना में कहा था कि निर्यात शुल्क एक अप्रैल से पूरी तरह हटा दिया जाएगा।

चौहान ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार किसान हितैषी है और कृषकों के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है।

निर्यात शुल्क हटाने का मकसद प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसानों को बचाना है।

ये भी पढे़ंः Assam: असम विधानसभा में जोरदार हंगामा,  कांग्रेस विधायक ने उपसभापति पर किया हमला- BJP का दावा; VIDEO

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 24 March 2025 at 15:04 IST