अपडेटेड 30 December 2024 at 22:11 IST

RBI ने डीबीएस बैंक इंडिया के CEO के रूप में रजत वर्मा के नाम को दी मंजूरी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रजत वर्मा को डीबीएस बैंक इंडिया का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वर्मा इस समय संस्थागत बैंकिंग समूह (आईबीजी) के प्रमुख हैं।

RBI approves the name of Rajat Verma as CEO of DBS Bank India | Image: ANI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रजत वर्मा को डीबीएस बैंक इंडिया का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। डीबीएस बैंक इंडिया ने सोमवार को बयान में कहा कि वर्मा, सुरोजित शोम का स्थान लेंगे, जो 28 फरवरी, 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। वर्मा इस समय संस्थागत बैंकिंग समूह (आईबीजी) के प्रमुख हैं।

वर्मा के पास उपभोक्ता और कॉरपोरेट बैंकिंग में 27 साल का अनुभव है। वह जून, 2023 में आईबीजी के प्रमुख बने और इसके बाद उन्होंने सभी ग्राहक खंड में कारोबार को काफी बढ़ाया।

यह भी पढ़ें:'चरखे से क्रांति आई बुलडोजर से आई...', CM योगी वाला पोस्टर VIRAL

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 30 December 2024 at 22:11 IST