अपडेटेड 23 February 2026 at 17:47 IST
सोने की कीमत 80,000 रुपये तक गिरेगी... अगर अभी खरीदने वाले हैं गोल्ड तो थोड़ा रुक जाइए, रिपोर्ट में बड़ा दावा
सोने की कीमत आजकल आसमान छू रही है। शादियों के सीजन में सोना खरीदने वालों के ये लिए ये किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है।
सोने की कीमत आजकल आसमान छू रही है। शादियों के सीजन में सोना खरीदने वालों के ये लिए ये किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। वहीं, मिडिल क्लास वाले लोगों के लिए ये एक सपना बनने की कगार पहुंच गया है।
हालांकि, एक नए रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सोने की कीमत में 80,000 रुपये तक की गिरावट आ सकती है। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर ये कैसे मुमकिन हो सकता है। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।
सितंबर से तेजी से बढ़ रहे दाम
पिछले सितंबर से तेजी से बढ़ रहे सोने के दाम 29 जनवरी को ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गए थे, जब एक ग्राम का दाम 16,800 रुपये था। आज 23 फरवरी को 10 ग्राम सोने का दाम 1,61,215 रुपये है। हालांकि, 30 जनवरी को दाम अचानक 10% से ज्यादा गिर गए थे और पिछले 15 दिनों में इसमें काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला है।
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सोने के दामों पर अंधाधुंध वृद्धि की वजह रूस था और अब रूस की वजह से ही सोने के दाम नीचे गिरने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका और रूस के बीच ठनी की वजह से रूस ने इंटरनेशनल ट्रेड में अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल करना कम कर दिया था। हालांकि, अब रूस एक बार फिर डॉलर के इस्तेमाल के लिए तैयार हो रहा है।
क्या अचानक धड़ाम से गिरेंगे सोने के दाम?
जानकारों का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार दबाव के बाद अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी रणनीति में बदलाव करने वाले हैं। ऐसे में अगर रूस डॉलर को सिक्योर करने के लिए अपने गोल्ड रिजर्व्स को बेचना शुरू करता है, तो दुनियाभर में सोने के दाम गिरने लगेंगे। आपको बता दें कि इस मामले में रूस ने कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पिछले कुछ महीनों में चीन, भारत, ब्राजील और साउथ अफ्रीका जैसे देशों ने ट्रंप की टैक्स पॉलिसी के जवाब में अपने सोने के दामों को तेजी से बढ़ाया है। ऐसे में ये देश भी धीरे-धीरे इन दामों पर लगाम लगा सकते हैं।
अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सोने के दाम में 70,000-80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ सकती है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि ये दाम अचानक तेजी से नहीं घटेंगे, बल्कि इनके धीरे-धीरे घटने की संभावना है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 23 February 2026 at 17:47 IST