अपडेटेड 2 October 2025 at 10:56 IST

Elon Musk Net Worth: फिर इतिहास रच डाले एलन मस्क, इस आंकड़े को छूने वाले बने दुनिया के पहले शख्स, 1 दिन में इतनी बढ़ गई संपत्ति

Elon Musk: टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने एक और वाला रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मस्क की संपत्ति 500 अरब डॉलर के आंकड़े को छू गईं। ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं।

Follow :  
×

Share


Elon Musk | Image: Reuters

Elon Musk Net Worth: टेस्ला औप SpaceX के मालिक एलन मस्क ने इतिहास रचा है। उन्होंने एक और नया रिकॉर्ड बनाया है। मस्क की नेटवर्थ 500 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है। वो इस रिकॉर्ड को छूने वाले दुनिया के पहले शख्स बने हैं।

500 अरब डॉलर पार पहुंची संपत्ति

फोर्ब्स रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार बुधवार (1 अक्टूबर) को एलन मस्क की संपत्ति पहली बार 500 अरब डॉलर (लगभग 41 लाख करोड़ रुपये) को पार कर गई। उनकी कुल संपत्ति 500.1 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी। हालांकि थोड़ी देर बाद दिन के अंत तक उनकी संपत्ति घटकर 499.1 अरब डॉलर पर आ गई थी। इसके बावजूद 500 अरब डॉलर के आंकड़े को छूने वाले वो दुनिया के पहले व्यक्ति बने।

वैसे इससे पहले 300 अरब डॉलर और फिर 400 अरब डॉलर का आंकड़ा छूने वाले भी मस्क पहले इंसान थे। अब तक दुनिया में ही दो ही लोगों की संपत्ति 300 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर पाई है। ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन ने भी ये कारनामा किया हैं। वो फिलहाल दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

तेजी से बढ़ रही मस्क की संपत्ति

बुधवार (1 अक्टूबर) को टेस्ला के शेयर में इजाफा देखने को मिला, जिसकी वजह से एलन मस्क की संपत्ति में भी बढ़ोतरी हुई और ये ऐतिहासिक लेवल को छू गई। आंकड़ों को देखें तो टेस्ला के शेयर करीब 4% फीसदी बढ़कर बंद हुए। एक ही दिन में मस्क की संपत्ति में 7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

देखा जाए तो मस्क की संपत्ति का बड़ा हिस्सा टेस्ला ही है। इस इलेक्ट्रिक कार निर्माता के शेयरों में 2025 में अब तक 14 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हो चुका है। मस्क के पास टेस्ला में 12.4% से अधिक शेयर हैं। टेस्ला के अलावा SpaceX की वैल्यूएशन भी लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा मस्क के लेटेस्ट वेंचर xAI का भी तेजी से आगे बढ़ रही है। ये OpenAI और दूसरी AI कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। इन सबसे मस्क की दौलत तेजी से बढ़ रही है। 

यह भी पढ़ें: India Rich List 2025 : ये हैं देश की सबसे अमीर महिला, दूसरे पर गौतम अडानी, तो पहले नंबर पर कौन?


 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 2 October 2025 at 10:56 IST