अपडेटेड 12 November 2024 at 11:24 IST
विकसित भारत विकसित राज्यों के जरिए बनेगा, हम 12 प्रदेश को लेकर प्लान बना रहे हैं- बीवीआर सुब्रमण्यम
नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के 'इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024' में कहा कि विकसित भारत विकसित राज्यों के जरिए बनेगा।
India Economic Summit 2024: रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क (Republic Media Network) के 'इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024' का शानदार आगाज मंगलवार,12 नबंवर को हुआ। इस बार समिट का आयोजन रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के नोएडा सेक्टर 158 स्थित मुख्यालय में किया गया। यह कार्यक्रम 'विकसित भारत: बुल्सआई' थीम पर आधारित होगा। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होगी। शिखर सम्मेलन की शुरुआत नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने विकसित भारत के लक्ष्य पर अपने विचार साक्षा किए।
नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के 'इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024' को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हम तभी हासिल कर पाएंगे जब हम राज्य विकसित होंगे। उन्होंने बताया कि इस विकसित राज्य के लक्ष्य पर नीति आयोग का लगातार काम कर रहा है। शुरुआत में हम 12 प्रदेश को लेकर प्लान बना रहे हैं।
21वीं सदी भारत की सदी है-बीवीआर सुब्रमण्यम
नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के 'इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024' में भारत की समृद्ध अर्थव्यवस्था के पीछे की प्रेरक शक्तियों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2027 तक भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। वैश्विक मंच पर भारत का स्थान सबसे ऊपर होने वाला है। 21वीं सदी भारत की सदी है। अब हम दुनिया के अग्रणी देश के रूप में राष्ट्रों के समूह में अपना स्थान बनाने जा रहे हैं।
विकसित भारत के लिए टेकऑफ को तैयार है-सुब्रमण्यम
'विकसित भारत' पर नीति आयोग के सीईओ BVR Subramaniam ने अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा कि भारत युवा देश है, जो विकसित भारत के लिए टेकऑफ को तैयार है। इससे पहले समिट की शुरूआत करते हुए रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने कहा हम राष्ट्रहित की पत्रकारिता करते हैं और इसके लिए हर दिन परिश्रम करते हैं। अर्नब गोस्वामी ने कहा कि हम अब मिडिल पावर नहीं हैं, हम एक महान शक्ति हैं। भारत एक वैश्विक महाशक्ति बनेगा और अगर मीडिया नहीं होगा तो ये एक महाशक्ति नहीं बन पाएगा।
हम भारत को एक वैश्विक शक्ति बनाने के लिए समर्पित हैं। मीडिया की अहमियत पर बात करते हुए अर्नब गोस्वामी ने कहा कि ‘ये नींव है कि भारत के सुपर पावर ग्लोबल बनेगा और मीडिया नहीं होगा तो वो ग्लोबल सुपर पावर नहीं बन सकता है। रिपब्लिक में हम जो कुछ भी करते हैं, वो राष्ट्र की सेवा है। बहुत से लोग दावा कर सकते हैं कि वो न्यूज को सबसे पहले रखते हैं। लेकिन हम यहां जो कुछ भी करते हैं, वो राष्ट्र की सेवा है।'
यह भी पढ़ें: India Economic Summit 2024: 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा-BVR सुब्रमण्यम
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 12 November 2024 at 11:12 IST