LIVE BLOG

Indian Economic Summit 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत दिग्गजों ने विकसित भारत पर रखे विचार

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024 के चौथे संस्करण का शानदार आयोजन हुआ। रिपब्लिक मीडिया ने नोएडा सेक्टर 158 स्थित अपने मुख्यालय में समिट का आयोजन किया गया। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इसके साथ कई दिग्गज विकसित भारत के ब्‍लूप्रिंट पर अपने विचार रखे।

India Economic Summit 2024
India Economic Summit 2024 | Image: Republic Business

'आने वाले कई अद्भुत कार्यक्रमों की शुरुआत...'

अर्नब गोस्वामी ने कहा कि हमने जो किया है उस पर हमें गर्व है। यह आने वाले कई अद्भुत कार्यक्रमों की शुरुआत हो सकती है। रिपब्लिक परिसर इंटेलेक्चुअल डॉयलॉग, कंटेंट क्रिएटिविटी और इस देश में मीडिया की एक नई भावना, एक नई लहर को उजागर करने का केंद्र बन सकता है।


रिपब्लिक की टीम ने शानदार काम किया- अर्नब गोस्वामी

वोट ऑफ थैंक्स में रिपब्लिक के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने कहा कि मैं अपने सभी बिजनेस पार्टनर्स, सभी रणनीतिक साझेदारों, अपने सभी सहकर्मियों और हम पर विश्वास करने वाले दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह हमारे कैंपस में इस तरह का पहला इवेंट है। अगर मुझे सच में किसी को धन्यवाद देना है तो वो मैं इसे अपनी अद्भुत टीम को दूंगा। मेरी टीम के सदस्यों जिन्होंने इस कार्यक्रम को संभव बनाने के लिए अपना सर्वस्व दिया।


Advertisement

भारतीय बाजार वैश्विक बाजारों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं- अजय बग्गा

मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने कहा कि पिछले 5 सालों में हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय बाजार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कुल मिलाकर अगर आप वैश्विक अर्थव्यवस्था, वैश्विक बाजारों को आगे बढ़ाने वाले मेगाट्रेंड को देखें। मैं भारत को पहला मेगाट्रेंड मानूंगा। मैं भारतीय निवेशकों से यही कहता रहता हूं कि इस अवसर को न चूकें।


'अगले 25 साल भारतीय बाजार के लिए अद्भुत होंगे'

इक्विटी इंटेलिजेंस इंडिया के संस्थापक पोरिंजू वेलियाथ ने कहा, "अगले 25 साल भारतीय बाजार के लिए अद्भुत होंगे। भारत में निवेशकों का भरोसा अब तक के उच्चतम स्तर पर है।"


Advertisement

समिट में क्या बोले राम मोहन नायडू

इंडिया इकोनॉमिक समिट में राम मोहन नायडू ने कहा कि दुनिया भर में महिला पायलटों की औसत संख्या 5 प्रतिशत है। भारत में औसत संख्या 15 प्रतिशत है। हम विमानन क्षेत्र में महिला पायलटों या महिला कार्यबल की संख्या में अग्रणी हैं।


AI पर क्या बोले संजीव बिखचंदानी?

Info Edge के संजीव बिखचंदानी ने कहा कि छह महीने पहले या एक साल पहले, जब किसी ने मुझसे पूछा कि भारत पर AI का क्या प्रभाव है, तो मैं कहना चाहता था कि 'हम इंतज़ार कर रहे हैं और देख रहे हैं।' लेकिन आज, सिर्फ 6 महीने में, यह बिल्कुल स्पष्ट है कि AI हर जगह जाएगा - हर उत्पाद, हर एप्लिकेशन, यह हर जगह जाएगा।


छोटी और सूक्ष्म कंपनियों से आएगी नौकरियां- चंद्रजीत बनर्जी

इंडिया इकॉनोमिक समिट में सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि नौकरियां वास्तव में छोटी और सूक्ष्म कंपनियों से ही आएंगी। बड़ी कंपनियां मोटे तौर पर स्वचालन की ओर बढ़ रही हैं, जो सही भी है। 


दुनिया के उत्पादन का लगभग आधा हिस्सा बनाता है चीन- सुभ्रकांत पांडा

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के India Economic Summit 2024 FICCI के सुभ्रकांत पांडा ने कहा जब अधिकांश वस्तुओं की बात आती है, तो चीन दुनिया के उत्पादन का लगभग आधा हिस्सा बनाता है और फिर इसे बाकी देशों में वितरित किया जाता है चाहे वह स्टील हो या कुछ और। 
 


भारत-म्यांमार बंदरगाह उत्तर पूर्व के लोगों को सशक्त बनाएगा-सोनोवाल

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के India Economic Summit 2024 में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि भारत-म्यांमार बंदरगाह उत्तर पूर्व के लोगों को सशक्त बनाएगा। 


सर्बानंद सोनोवाल ने शिपिंग उद्योग को लेकर कही बड़ी बात

India Economic Summit 2024 में केंद्रीय बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि शिपिंग उद्योग में विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना आवश्यक है।


PM मोदी बिना किसी डिस्टर्बेंस के हर किसी को सुनते हैं- निर्मला सीतारमण

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के 'इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024' में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा की पीएम मोदी किसी भी कैबिनेट मीटिंग में कोई भी फैसला एक बार में या सिर्फ़ एक मीटिंग में या कुछ लोगों की राय लेकर नहीं लेते हैं। PM मोदी बिना किसी डिस्टर्बेंस के हर किसी को सुनते हैं, फिर किसी फैसले पर आते हैं। 


भारत का विजन उससे मुश्किल समय से निकाला है-निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के India Economic Summit कहा कि हम में से हर कोई आश्वस्त हो सकता है कि हमारे पास एक ऐसा विजन है जिसने भारत को मुश्किल समय से निकाला है और एक ऐसा विजन है जिसमें चुनौतियों को झेलने की प्रबल भावना है। PM मोदी ऐसे नेता है जो अपनी पूरी टीम को काम करने की हिम्मत और ताकत देते हैं। 


India Economic Summit 2024 में निर्मला सीतारमण ने PM मोदी को लेकर कही बड़ी बात

India Economic Summit 2024 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम मोदी जैसे नेता अपने साथ काम करने वाले लोगों की एक टीम रखते हैं, जिससे आम नागरिकों को यह भरोसा मिलता है कि वे सुरक्षित हाथों में हैं। उस टीम में होना मेरे लिए सम्मान और विनम्रता का विषय है।


मैंने कभी कुछ गलत नहीं किया है- बाबा रामदेव

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के 'इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024' में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ लोग मुझे साजिश के तहत बदनाम कर रहे हैं लेकिन मैंने कभी कुछ गलत नहीं किया है। जिस दिन मैं गलत करूंगा उस दिन मुझे कोई बचा नहीं सकता।


मेरे शब्दकोष में आत्म-संदेह जैसा कोई शब्द नहीं है-बाबा रामदेव

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के 'इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024' में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मेरे शब्दकोष में आत्म-संदेह जैसा कोई शब्द नहीं है। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के Editor in Chief  अर्नब गोस्वामी से बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि मैंने कभी कुछ गलत नहीं किया।


रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क का नया उदय हुआ-बाबा रामदेव

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के 'इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024' में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क का नया उदय हुआ है। नेशन फर्स्ट रिपब्लिक का संकल्प है और इस पर लगातार काम कर रहा है।


21वीं सदी भारत की सदी है-बीवीआर सुब्रह्मण्यम

नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के 'इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024' में भारत की समृद्ध अर्थव्यवस्था के पीछे की प्रेरक शक्तियों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2027 तक भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। वैश्विक मंच पर भारत का स्थान सबसे ऊपर होने वाला है। 21वीं सदी भारत की सदी है। अब हम दुनिया के अग्रणी देश के रूप में राष्ट्रों के समूह में अपना स्थान बनाने जा रहे हैं।


विकसित भारत विकसित राज्यों के जरिए बनेगा-बीवीआर सुब्रह्मण्यम

नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के 'इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024' को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हम तभी हासिल कर पाएंगे जब हम राज्य विकसित होंगे। उन्होंने बताया कि इस विकसित राज्य के लक्ष्य पर नीति आयोग का लगातार काम कर रहा है। शुरुआत में हम 12 प्रदेश को लेकर प्लान बना रहे हैं।


हम राष्ट्रहित की पत्रकारिता करते हैं- अर्नब गोस्वामी

India Economic Summit 2024 का आगाज 12 नवंबर को हुआ। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने कार्यक्रम की शुरूआत के साथ कहा  हम राष्ट्रहित की पत्रकारिता करते हैं और इसके लिए हर दिन परिश्रम करते हैं। 


Editor-in-Chief अर्नब गोस्वामी ने विकसित भारत के बारे में अपना दृष्टिकोण साझा किया

इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024 के चौथे संस्करण की शुरुआत में रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क केEditor-in-Chief अर्नब गोस्वामी ने विकसित भारत के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया।
 


इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024 का शानदार आगाज

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024 के चौथे संस्करण की शानदार शुरुआत हो गई। कार्यक्रम की शुरुआत रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उनके साथ कई गणमान्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। 


India Economic Summit 2024 में संतोष अय्यर इस मुद्दे पर करेंगे चर्चा

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024 के चौथे संस्करण में मर्सिडीज बेंज के सीईओ संतोष अय्यर आर्थिक विकास को गति देने पर चर्चा करेंगे। थोड़ी देर में समिट का शानदार आगाज होने जा रहा है। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होगी। इसके साथ कई दिग्गज विकसित भारत के ब्‍लूप्रिंट पर दिग्गज चर्चा करेंगे।


भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन 2024 में भारत के आर्थिक भविष्य की रूपरेखा होगी प्रस्तुत

भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन 2024 में नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम, वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया और आरिन कैपिटल के अध्यक्ष एवं निवेशक मोहनदास पई भारत के आर्थिक भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे।


India Economic Summit 2024 में ये दिग्गज होंगे शामिल

इस सम्मेलन में भारत के कॉर्पोरेट क्षेत्र के कई प्रभावशाली शख्सियत शामिल होंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होगी। इनके साथ ही पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक बाबा रामदेव भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वह इस दौरान स्वदेशी उद्योगों के महत्व, विशेष रूप से आयुर्वेद और प्राकृतिक उत्पादों के क्षेत्रों में चर्चा करेंगे। वह इस बात पर भी प्रकाश डालेंगे कि भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत का लाभ उठाकर वैश्विक स्तर पर कैसे नेतृत्व कर सकता है।

 


India Economic Summit 2024 में निर्मला सीतारमण होगीं मुख्य अतिथि

इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024 के चौथे संस्करण का आज शानदार आगाज होने जा रहा है। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होगी। शिखर सम्मेलन की शुरुआत नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम के मुख्य भाषण से होगी, जो अगले कुछ दशकों में भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की संभावनाओं को रेखांकित करेंगे।


India Economic Summit 2024 के लिए रिपब्लिक का मंच तैयार

एशिया का सबसे बड़ा न्यूज सेंटर रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क आज,12 नवंबर 2024 को अपने नोएडा सेक्टर 158 स्थित मुख्यालय में इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024 के चौथे संस्करण की मेजबानी करने जा रहा है। यह कार्यक्रम 'विकसित भारत: बुल्सआई' थीम पर आधारित होगा। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होगी।

Published By:
 Rupam Kumari

पब्लिश्ड