अपडेटेड 1 February 2026 at 14:41 IST

Budget 2026: बजट पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया- गरीब का पेट नहीं भर सकता, नौकरी-रोजगार नहीं; सिंधिया बोले- यह प्रोग्रेसिव बजट है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को देश का आर्थिक बजट 2026 लोकसभा में पेश कर दिया है। अब मोदी सरकार के इस बजट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। जानते हैं किसने क्या कहा?

Follow :  
×

Share


Union Budget 2026 | Image: ANI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रविवार (1 फरवरी) को लोकसभा में देश का आम बजट पेश कीं। वित्त मंत्री के रूप में उनका ये लगातार नौवां बजट रहा। मोदी सरकार के इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर सबसे ज्यादा फोकस रहा। इस बजट में टैक्सपेयर्स को कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं की गई है। वहीं, आम लोगों की काम से जुड़े कई चीजों के दाम सस्ते हुए तो कई चीजें महंगी भी हुई है। अब बजट 2026 पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ती प्रतिक्रिया आ रही है।

केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "ये बहुत ही प्रगतिशील बजट है। विकसित भारत का रास्ता स्पष्ट करता है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिनंदन करता हूं। ये विकासशील बजट है। देश की प्रगति को और आगे बढ़ाएगा।"

बजट में हर सेक्टर पर फोकस-ज्योतिरादित्य सिंधिया 

वहीं, बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "यह एक प्रोग्रेसिव बजट है जो भारतीय अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर पर फोकस करता है। यह हर नागरिक के लिए बजट है। खासकर टेलीकॉम और DoNEAR के क्षेत्रों को इस बजट में मज़बूत बढ़ावा मिला है। यह भारत को सशक्त और शक्तिशाली बनाएगा। नॉर्थ ईस्ट के लिए बहुत सारे संस्थानों और जलमार्गों का आवंटन किया गया है।"

सपने दिखाने वाले बजट-अखिलेश यादव 

मगर विपक्ष मोदी सरकार के इस बजट को निराशा से भरा बता रही है। केंद्रीय बजट 2026 पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "ये गरीब किसान और गांव में रहने वाले लोगों के समझ से बाहर बजट है। ये बजट गरीब का पेट नहीं भर सकती है। नौकरी रोजगार दिए नहीं। सपने दिखाने वाले बजट है।"

हैरान करने वाला बजट- सांसद शशि थरूर

यूनियन बजट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हमें बहुत कम डिटेल्स मिलीं। 3-4 हेडलाइंस थीं, लेकिन हम ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद का इंतजार कर रहे थे। वह कहां है? हम इसे केरल में चाहते थे। हमारे यहां आयुर्वेद की बहुत पुरानी परंपरा है। लेकिन हमने केरल का नाम नहीं सुना। हमने मछुआरों और नारियल के नाम सुने - वह केरल हो सकता है...लेकिन जब उन्होंने शिप रिपेयर की बात की, तो उन्होंने वाराणसी और पटना का नाम लिया लेकिन केरल का नहीं। यह थोड़ा हैरान करने वाला है। शायद बजट डॉक्यूमेंट में और डिटेल्स हों। मैंने अभी उसे पढ़ा नहीं है। स्पीच में बहुत कम डिटेल्स थीं।"

 केंद्रीय बजट 2026 पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने 2047 का भारत कैसा होगा, 3 कर्तव्य के बारे में बताया। कई योजना दी गई है। हाई स्पीड रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर, मछली पालन, जल मार्ग के परियोजनाओं पर चर्चा हुई।"
 

यह भी पढ़ें: Budget 2026: पटना-वाराणसी में शिप रिपेएर इकोसिस्टम बनेंगे... देश में 20 नए जलमार्ग होंगे चालू, वित्त मंत्री निर्मला का बड़ा ऐलान


 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 1 February 2026 at 14:41 IST