अपडेटेड 27 January 2026 at 22:08 IST

Budget 2026: बजट सत्र की शुरुआत कब से? इकोनॉमिक सर्वे से आम बजट तक... किस दिन क्या होगा? जानिए सबकुछ

Budget Session 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2026 को सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगे। ऐसा पहली बार होगा कि देश का बजट रविवार को पेश होगा। जानें बजट सत्र में किस दिन क्या होगा?

Follow :  
×

Share


Union Budget 2026 | Image: Republic

Union Budget 2026 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2026 को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करने वाली हैं। यह उनका लगातार नौवां बजट और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए 3.0 सरकार का तीसरा पूर्ण बजट होगा। खास बात ये है कि भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार रविवार के दिन बजट पेश किया जाएगा।

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो रहा है और 2 अप्रैल तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने X पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर संसद के दोनों सदनों को 2026 के बजट सत्र के लिए बुलाने की मंजूरी दे दी है।

कब पेश होगा इकोनॉमिक सर्वे?

संसद में देश का बजट पेश होने से पहले इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey 2026) या आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। इकोनॉमिक सर्वे भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण वार्षिक दस्तावेज है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की आर्थिक स्थिति की समीक्षा करता है और आने वाले वर्ष के लिए अनुमान, चुनौतियां और नीतिगत सुझाव प्रस्तुत करता है। इसे मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Adviser-CEA) द्वारा तैयार किया जाता है और संसद में बजट पेश होने से एक दिन पहले पेश किया जाता है।

आम तौर पर इकोनॉमिक सर्वे बजट पेश होने से एक दिन पेश किया जाता है। इसे सदन के दोनों सदनों में हर साल पेश किया जाता है। इस साल इस दस्तावेज को 29 जनवरी, गुरुवार को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंथा नागेश्वरन इसे प्रस्तुत करेंगे।

कहां देखें LIVE?

इस लाइव देखने के लिए संसद टीवी चैनल, संसद की आधिकारिक वेबसाइट (sansad.nic.in), लोकसभा/राज्यसभा यूट्यूब चैनल या दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण उपलब्ध होगा। सर्वेक्षण जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट https://www.indiabudget.gov.in/economicsurvey से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है।

बजट 2026 कब होगा पेश?

इस साल संसद के बजट सत्र 28 जनवरी, 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से शुरू होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2026 को सुबह 11 बजे संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 अपना बजट भाषण शुरू करेंगी। संसद का बजट सत्र 2 अप्रैल, 2026 को खत्म होगा।

बजट भाषण को देखने और आसानी से समझने के लिए आपको रिपब्लिक भारत के साथ जुड़े रहेना होगा। आप republicbharat.com पर केंद्रीय बजट और उसके विश्लेषण से संबंधित लाइव अपडेट देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Budget 2026: रसोई का बिगड़ेगा बजट या मिलेगाी राहत...वित्त मंत्री निर्मला के पिटारे से महिलाओं के लिए क्या निकलेगा?
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 27 January 2026 at 22:08 IST