अपडेटेड 1 February 2026 at 10:31 IST

Nirmala Sitharaman Saree: गहरे गुलाबी रंग की कांजीवरम साड़ी और हाथ में देश का लेखाजोखा...बजट वाले दिन निर्मला सीतारमण का स्‍पेशल स्‍वैग

निर्मला सीतारमण ने इस बार बैंगनी रंग की कट्टम कांजीवरम साड़ी पहनी है। जिसमें हल्के सुनहरे भूरे रंग के चेक है। बजट वाले दिन वित्त मंत्री जो साड़ी पहनती हैं, उससे कोई न कोई खास संदेश जरूर जुड़ा होता है। उनकी साड़ियों की पूरी परंपरा के बारे में जानें।

Follow :  
×

Share


निर्मला सीतारमण का बजट लुक | Image: ANI

Nirmala Sitharaman Budget Look: बजट के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। क्योंकि बजट के मौके पर निर्मला सीतारमण जो साड़ी पहनती है, उसमें भारत की संस्कृति की छाप दिखाई देती है। आज निर्मला सीतारमण ने गहरे गुलाबी रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी है। ये मैजेंटा रंग है (गहरा गुलाबी यानी मरून रंग), जो शक्ति और गरिमा का प्रतीक माना जाता है। साड़ी में बैंगनी बॉर्डर है, जो क्लासी के साथ-साथ पारंपरिक लुक दे रहा है।

निर्मला सीतारमण ने गहरे रंग का शॉल लिया है और पीले रंग का स्वेटर पहना हुआ है। ये साड़ी गहरे गुलाबी रंग की कट्टम कांजीवरम है, जिसमें हल्के सुनहरे रंग के चेक है, जिसे तमिल के 'कट्टम' के नाम से जाना जाता है। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने निर्मला सीतारमण को खिलाई दही-चीनी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके लगातार नौवें केंद्रीय बजट पेश करने से पहले पारंपरिक 'दही-चीनी' खिलाई।  

साड़ी के साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावे का संदेश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी का ये रंग परिपक्वता और लंबे समय तक चलने वाली नीतियों का प्रतीक माना जाता है। इस बार की साड़ी में पारंपरिक बॉर्डर और खास बुनाई थी, जो भारतीय हथकरघा की समृद्ध विरासत को सामने लाती है। यह साड़ी उनकी 'वोकल फॉर लोकल' और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने वाली सोच से जुड़ी लगती है।

निर्मला सीतारमण के इन लुक्स ने भी खूब बटोरी सुर्खियां  

बजट साड़ियों की पुरानी परंपरानिर्मला सीतारमण बजट के मौके पर हर बार अलग-अलग राज्यों की खास साड़ियां चुनती हैं। ये साड़ियां सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि संस्कृति, कारीगरों और क्षेत्रीय पहचान का सम्मान करती हैं।

बजट 2019 

निर्मला सीतारमण ने जब 2019 में अपना पहला बजट पेश किया, तो उनकी गुलाबी साड़ी ने सबका ध्यान खींचा। यह साड़ी सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि एक गहरा प्रतीकात्मक संदेश था। 

बजट 2020

निर्मला सीतारमण का बजट 2020 का लुक न सिर्फ शालीन था, बल्कि गहरे संदेशों से सराबोर भी था। उस साल उन्होंने 'पीले रंग' की रेशमी साड़ी पहनी थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 

बजट 2021 

2021 के बजट में उन्होंने लाल और क्रीम रंग की साड़ी पहनी थी। ये साड़ी तेलंगाना की खास पोचमपल्ली साड़ी थी। लाल रंग शक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। 

Description of the pic
बजट 2022 

बजट 2022 के दौरान उन्होंने कत्थई रस्टी ब्राउन और क्रीम रंग की एक बेहद खूबसूरत साड़ी चुनी थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।

Description of the pic
बजट 2023 

साल 2023 के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का परिधान इसका जीवंत उदाहरण बना। उन्होंने लाल और काले रंग की शानदार सिल्क साड़ी चुनी थी।   

Description of the pic
बजट 2024

2024 के अंतरिम बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नीले रंग की साड़ी में नजर आना महज एक संयोग नहीं था। ये साड़ियां बताती हैं कि कैसे फैशन के जरिए वो देश की विविधता और हथकरघा को प्रमोट करती हैं।

अंतरिम बजट 2024-2025 

2024-2025 अंतरिम बजट में उन्होंने क्रीम और मैजेंटा रंग की साड़ी पहनी थी। सफेद/ऑफ-व्हाइट शेड्स सत्य और कोमलता को दर्शाते हैं, जबकि मैजेंटा बॉर्डर भावनात्मक संतुलन और सद्भाव का प्रतीक है। 

Description of the pic
बजट 2025 

बजट 2025 में निर्मला सीतारमण ने बिहार की 'मधुबनी कला' से सजी ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी पहनी। खास बात यह है कि इसे पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने उन्हें उपहार में दिया था।   

बजट के मौके पर निर्मला सीतारमण जो साड़ी पहनती हैं, उसमें देश की संस्कृति की छाप दिखती है। इस बार वित्त मंत्री ने बजट वाले दिन हाथ से बुनी मैजेंटा रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी है, जो तमिलनाडु की पुरानी बुनाई से जुड़ी हुई है।  

यह भी पढ़ें: Budget 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी देश का बजट, रोजगार, विकास, गांव-गरीब समेत इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 1 February 2026 at 10:07 IST