अपडेटेड 1 February 2026 at 13:25 IST

Budget 2026: सरकार के इस परियोजना से 1 करोड़ किसानों को लाभ... जानिए निर्मला के बजट में फार्मर्स के लिए क्या-क्या?

केंद्रीय बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण विकास पर काफी जारो दिया है। पशुपालन, मत्स्य पालन और महिलाओं के छोटे बिजिनेस को लेकर घोषणा की गई है।

Follow :  
×

Share


बजट 2026: किसानों और ग्रामीण महिलाओं के लिए वित्त मंत्री के बड़े ऐलान | Image: ANI/ X

Nirmala Sitharaman Speech: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किए गए बजट 2026 में किसानों के हित में कई बड़ी घोषणाएं कीं। इन ऐलानों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण विकास पर काफी जोर दिया है। पशुपालन, मत्स्य पालन और महिलाओं के छोटे बिजनेस को लेकर ये बड़ी घोषणाएं की गई है।

बजट में किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को आगे बढ़ाया गया है। 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों के विकास से मत्स्य पालन क्षेत्र को मजबूत किया जाएगा, जिससे लाखों किसानों को फायदा होगा।

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम

पशुपालन क्षेत्र में उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। पशु चिकित्सकों और ग्रामीण महिलाओं के छोटे बिजनेस के लिए भी खास प्रस्ताव रखे गए हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम हैं।

कोकोनट प्रोत्साहन योजना

कोकोनट उत्पादन बढ़ाने वाली योजना से 1 करोड़ किसानों और 3 करोड़ लोगों को सहायता लाभ मिलेगा। साथ ही, भारतीय काजू और कोको को 2030 तक प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 

टियर-2 और टियर-3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होगा

वित्त मंत्री ने बजट में छोटे शहरों को भी ध्यान में रखते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, '5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा। इससे छोटे शहरों को भी बड़ी उड़ान मिलेगी।'

केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए खजाना खोल दिया है। सरकार ने विकास की गति को बनाए रखने के लिए पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) यानी कैपेक्स को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का बड़ा ऐलान किया है। इस भारी-भरकम निवेश का सबसे बड़ा फायदा उन शहरों को मिलेगा जो अब देश के नए ग्रोथ सेंटर बनकर उभरे हैं।

छोटे शहरों को बड़ी उड़ान मिलेगी 

वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस बजट का मुख्य फोकस 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों पर रहेगा। टियर-2 और टियर-3 शहरों का विकास किया जाएगा, सरकार का मानना है कि ये शहर अब सिर्फ रिहायशी इलाके नहीं बल्कि आर्थिक विकास के केंद्र बन चुके हैं।

बायो फार्मा और सेमीकंडक्टर को फंड- FM  

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत को सेमीकंडर हब बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। सेमीकंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं। बायोफार्मा पर हमारा फोकस रहेगा, हम 10 हजार करोड़ रुपये अलॉट कर रहे हैं। तीन संस्थान बनाए जाएंगे, फिलहाल हमारे पास 7 संस्थान हैं, जिन्हें और अपडेट किया जाएगा। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंची। जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट के बारे में जानकारी दी, फिर राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को दही-चीनी खिलाई। 

बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि हमने लोगों की यूनिवर्सल सर्विस पर ध्यान दिया है। इससे 7 प्रतिशत की ग्रोथ रेट हासिल करने में मदद मिली है। हम विकसित भारत के विजन की तरफ काम करते रहेंगे। हम ग्लोबल मार्केट के साथ लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के विजन के साथ अलाइन रहेंगे।  

10 हजार गाइड्स तैयार किए जाएंगे, 20 पर्यटन स्थलों का चुनाव

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 हजार गाइड्स की और हुनरमंद बनाने के लिए पायलट स्कीम का प्रस्ताव पेश किया है। इसके तहत सरकार ने 20 पर्यटन स्थलों का चुनाव किया है। इसके तहत गाइड्स के हाइब्रिड मोड में 12 सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी। खास बात है कि इसके लिए सरकार ने प्रबंधन संस्थान से हाथ मिलाया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि भारत में 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (All India Institute of Ayurveda) बनेंगे। साथ ही आयुष फार्मेसी बेहतर होंगी। इनके अलावा उच्च गुणवत्ता टेस्टिंग लैब का निर्माण होगा।

7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया है। इनमें मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलिगुड़ी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: Budget 2026 Live: इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं... वित्त मंत्री निर्मला के बजट पेश करने के बाद शेयर मार्केट में हाहाकार, बड़ी गिरावट से निवेशक परेशान

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 1 February 2026 at 13:25 IST