अपडेटेड 1 February 2025 at 15:41 IST

Budget 2025 Date and Time: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में कब पेश करेंगी बजट, कहां देख सकेंगे LIVE?

Budget 2025 Date and Time: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को दोपहर 11 बजे बजट पेश करेंगी। आइए जानते हैं कि बजट की लाइव स्ट्रीमिंग आप कहां देख सकते हैं।

Follow :  
×

Share


BUDGET 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? | Image: Canva/PTI

Budget 2025 Date and Time: मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट 1 फरवरी को दोपहर 11 बजे पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार आठवां बजट और मोदी सरकार 3.0 का दूसरा पूर्ण बजट पेश करेंगी। ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कि आखिर बजट की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें? इस सवाल का जवाब इस आर्टिकल में बताया गया है।

बजट से हर क्षेत्र को कुछ न कुछ राहत मिलने की उम्मीदें होती हैं। इस बार वित्त मंत्री के पिटारे से किसके लिए क्या निकलेगा, ये तो बजट पेश होने पर ही पता चल जाएगा। हालांकि, बजट की लाइव स्ट्रीमिंग लोकसभा चैनल और दूर्शन पर की जाएगी। अगर आपको बजट की लाइव स्ट्रीमिंग देखनी है तो दूरदर्शन और लोकसभा के यूट्यूब चैनल चैनल पर जाकर देख सकेंगे।

रिपब्लिक भारत के चैनल पर भी देख सकेंगे लाइव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में मोदी 3.0 का बजट पेश करेंगी। इसका प्रसारण दूरदर्शन और लोकसभा टीवी के अलावा रिपब्लिक भारत की वेबसाइट के साथ-साथ RBharat के यूट्यूब चैनल और लाइव टीवी पर भी देख सकेंगे।

सबसे ज्यादा बार पेश करने वाला कौन?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार आठ बार बजट पेश करेंगी, जो एक रिकॉर्ड है। इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि अबतक देश में सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड किसके नाम है? भारत के इतिहास में अबतक सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व PM मोरारजी देसाई के नाम हैं। उन्होंने कुल 10 बार देश का बजट पेश किया है। साल 1958 से 1963 और इसके बाद 1967 से 1969 के बीच बजट पेश किए। उन्‍होंने दो बार अंतरिम बजट भी पेश क‍िया।

कब पेश हुआ था पहला बजट?

वैसे तो बजट पेश करने की परंपरा ब्रिटिश शासन काल से शुरू हो गई थी। साल 1860 में पहला केंद्रीय बजट पेश किया गया था, जब ब्रिटिश साम्राज्य का शासन था। तब ईस्ट इंडिया कंपनी के स्कॉटिश अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन ने पेश किया था। तब वह ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के वित्त मंत्री थे।

आजाद भारत का पहला बजट किसने पेश किया?

वहीं बात आजाद भारत की करें तो पहला केंद्रीय बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था। देश के पहले वित्त मंत्री आर शणमुखम चेट्टी ने इस बजट को पेश किया। इसमें 15 अगस्त 1947 से लेकर 31 मार्च 2048 तक के समय की दौरान देश की अर्थव्यवस्था के लिए था।

इसे भी पढ़ें: Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 8वां बजट करेंगी पेश, शेयर बाजार की रहेगी नजर; भारी उतार-चढ़ाव के संकेत

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 31 January 2025 at 21:55 IST