Bank Holidays in October 2025: अक्टूबर में करीब 20 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की FULL LIST

Bank Holidays in October 2025: यहां बता दें कि छुट्टियों के दौरान भी, आप बुनियादी बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम रहते हैं। एटीएम नकद जमा और निकासी के लिए सप्ताह में 7 दिन, 24 घंटे उपलब्ध हैं। मोबाइल एप्लिकेशन और इंटरनेट बैंकिंग आपको फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट, बैलेंस की जानकारी और अन्य जैसे लेनदेन करने में सक्षम बनाती है, भले ही शाखा यानी बैंक ब्रांच बंद हो।

Bank Holidays in October 2025 | Image: Republic

Bank Holidays in October 2025: देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। इस बीच देश भर के बैंकों में छुट्टियों की भी लंबी फेहरिस्त भी है। जी हां, अगले महीने अक्टूबर में देश भर के बैंकों में आधे महीने से अधिक दिन तक छुट्टियां होने वाली हैं। देश भर के बैंकों की छुट्टियां मिलाकर के करीब 20 छुट्टियां होने की संभावना है। अगर आपको बैंक में कोई भी जरूरी काम से जाना है, तो सबसे पहले आप यह जरूर चेक कर लें कि कहीं आपके बैंक में छुट्टी तो नहीं है न!

देश में बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बनाए गए कैलेंडर (आरबीआई कलेंडर छुट्टियां) के अनुसार काम करते हैं, जिसमें राष्ट्रीय छुट्टी, क्षेत्रीय अवकाश(छुट्टी) और RBI द्वारा अनिवार्य विशेष दिन शामिल होते हैं। बैंक आम तौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को बंद रहते हैं, जब तक कि असाधारण परिस्थितियां अन्यथा न हों। अब आइए जानते हैं कि देश भर में अक्टूबर में कितने दिन और कब-कब बैंक में छुट्टी रहेगी।

अक्टूबर में बैकों की छुट्टियों की FULL LIST


1 अक्टूबर - महानवमी
देश भर में एक अक्टूबर को नवरात्रि की महानवमी है। इसे हम नवरात्रि समाप्त/महा नवमी/दशहरा/आयुधपूजा, विजयादशमी/दुर्गा पूजा (दसैन) भी कहते हैं। आरबीआई कलेंडर के अनुसार, इस दिन आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, झारखंड, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक में छुट्टी रहेगी।

2 अक्टूबर - गांधी जयंती/विजयादशमी/दशहरा
2 अक्टूबर को देश में महात्मा गांधी जयंती/दशहरा/विजयादशमी/दशहरा/दुर्गा पूजा (दसईं)/श्री श्री शंकरदेव का जन्मोत्सव के मौके पर कई जगहों पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। गांधी जयंती पर पूरे देश भर में बैंक बंद रहेंगे।


3 अक्टूबर
3 अक्टूबर को सिक्किम (गंगटोक    ) में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन दुर्गा पूजा (दसैन) है।

4 अक्टूबर 
4 अक्टूबर को दुर्गा पूजा (दसैन) के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर
6 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा के अवसर पर त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में बैंक में छुट्टी रहेगी।

7 अक्टूबर
7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मिकी जयंती/कुमार पूर्णिमा है। इस दिन कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।

10 अक्टूबर 
10 अक्टूबर को करवा चौथ है, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेगा।

11 अक्टूबर, शनिवार – दूसरा शनिवार 
देश के सभी राज्यों में महीने के दूसरे शनिवार को बैंक बंद रखेंगे।

12 अक्टूबर - रविवार
देश के सभी राज्यों में रविवार को बैंक बंद रखेंगे।


18 अक्टूबर
18 अक्टूबर को काटी बिहू के अवसर पर असम में बैंक बंद रहेंगे।

19 अक्टूबर
देश के सभी राज्यों में रविवार को बैंक बंद रखेंगे।

20 अक्टूबर
20 अक्टूबर को दिवाली (दीपावली)/नरक चतुर्दशी/काली पूजा है। इस खास मौके पर देश के अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।


21 अक्टूबर
आरबीआई कलेंडर के अनुसार, 21 अक्टूबर को दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा है। इस दिन भी देश के अधिकतर राज्यों के बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।  


22 अक्टूबर
22 अक्टूबर को दिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा/बालिपदमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) है। इस मौके पर गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार आदि के बैंकों में छुट्टी रहेगी।


23 अक्टूबर
23 अक्टूबर को भाई बिज/भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/भ्रातृद्वितीया/निंगोल चक्कौबा है। इस मौके पर गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, यूपी, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के बैंकों में छुट्टी रहेगी।


25 अक्टूबर, शनिवार – चौथा शनिवार 
देश के सभी राज्यों के बैंक महीने के चौथे शनिवार को बंद रखेंगे।

26 अक्टूबर, रविवार 
देश के सभी राज्यों के बैंक रविवार को बंद रखेंगे।


27 अक्टूबर
27 अक्टूबर को छठ पूजा (शाम की पूजा) है। इस मौके पर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

28 अक्टूबर
28 अक्टूबर को छठ पूजा (सुबह की पूजा)है। इस दिन बिहार और झारखंड के बैंकों में छुट्टी रहेगी।

31 अक्टूबर
31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती है। इस दिन गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक छुट्टियों के दौरान बैंकिंग सेवाएं

यहां बता दें कि छुट्टियों के दौरान भी, आप बुनियादी बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम रहते हैं। एटीएम नकद जमा और निकासी के लिए सप्ताह में 7 दिन, 24 घंटे उपलब्ध हैं। मोबाइल एप्लिकेशन और इंटरनेट बैंकिंग आपको फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट, बैलेंस की जानकारी और अन्य जैसे लेनदेन करने में सक्षम बनाती है, भले ही शाखा यानी बैंक ब्रांच बंद हो। 

यहां तक कि UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) और NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) जैसी सुविधाएं भी अधिकांश दिनों में चालू रहती हैं, जिससे बिना किसी रुकावट के पैसे का लेन-देन संभव हो पाता है। इसलिए आप बैंक बंद के दौरान अधिक परेशान न हो और इन मौजूद सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें - H-1B वीजा की टेंशन के बीच आई अच्छी खबर, भारत में ये कंपनी देगी 12000 नौकरियां; विशाखापट्टनम में बनेगा कैंपस
 

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 27 September 2025 at 23:17 IST