Rajasthan: झुलस रहा है चित्तौड़गढ़, 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा

राजस्थान का चित्तौड़गढ़ बृहस्पतिवार को सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Follow : Google News Icon  
Heat wave
राजस्थान का तापमान | Image: ANI

Rajasthan Temperature: राजस्थान का चित्तौड़गढ़ बृहस्पतिवार को सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिलानी में तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार वनस्थली (टोंक) में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री, अंता (बारां) में 43.1 डिग्री, करौली में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि धौलपुर में दिन का तापमान 42.8 डिग्री, कोटा में 42.6 डिग्री, चूरू में 42.5 डिग्री, बीकानेर में 42.4 डिग्री, भीलवाड़ा में 42 डिग्री और जयपुर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 से 9 जून तक बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और 7 जून को पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि आगामी चार-पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और इसके 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किए जाने की संभावना है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… कंगना स्लैपगेट में किसान संगठन की एंट्री,पंढेर आरोपी पर एक्शन से नाराज

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड